फतेहपुरउत्तरप्रदेश

सड़क का निर्माण न होने से आमजन में आक्रोश

तहसील क्षेत्र के धाता कस्बे की दीपनारायण तिराहे से रावण मैदान तक की सड़क 6 माह पूर्व जेसीबी से उखाड दी गई थी  आज तक उसे बनवाया नहीं गया.

खागा फतेहपुर,अमन यात्रा : तहसील क्षेत्र के धाता कस्बे की दीपनारायण तिराहे से रावण मैदान तक की सड़क 6 माह पूर्व जेसीबी से उखाड दी गई थी  आज तक उसे बनवाया नहीं गया. जिससे दुकानदारों व क्षेत्र के आने जाने वाले स्कूल के बच्चो राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है घूल और गिट्टी वाहन निकलते ही बिखर जाती है इस मुख्य मार्ग को आज तक बनाया नहीं जा सका. धाता कस्बे की दीपनारायण तिराहे से बाजार होते हुए अटेलवा मोड़ चौराहे तक की सड़क जिला पंचायत से स्वीकृति मार्ग के ठेकेदार 6 माह पूर्व जेसीबी से उखाड़ दी गई थी सूचना पर आर0 इ 0 यस 0 बिभाग के अधिकारियों ने यह कह कर निर्माण कि रुकवा दिया था की दीपनारायण तिराहे से लेकर रावण मैदान तक की सड़क हमारे बिभाग की है. इसे हमारा विभाग जल्द ही बनवा देगा जिलापंचायत द्वारा शेष मार्ग को बनाकर तैयार कर दिया है परंतु आर इ यस 0  विभाग द्वारा इसें नही बनवा पाया जिससे करीब आधा सैकड़ा ब्यापारी राहगीर फूटपाथ में धंधा करने वाले लोग उखड़ी हुई गिट्टी एवं धूल से परेशान रहते हैं इस मार्ग से धाता से हिनौता चित्रकूट कौशाम्बी आदि जगहों के लिए रोडवेज व प्राइवेट सहित छोटे बड़े अन्य वाहन चलते हैं स्कूलों के बच्चे आये दिन साइकिल से गिरते रहते हैं कस्बे के ब्यापारी चन्दन सिंह ब्यापार मण्डल अध्यक्ष, संजय सिंह, बाबूलाल गुप्ता,   कमलेश राजकुमार, जुगलकेशरवानी, मानिकचंद्र केसरवानी ,भानुप्रताप केसरवानी, गुड्डू सिंह, प्रमोद गुप्ता आदि क्षेत्र के नागरिक व ब्यापारी जल्द से जल्द रोड बनवाने की मांग की है।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button