कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

हत्या मामले में 24 घंटे में डांस टीचर गिरफ्तार, बोला- निजी सम्बन्ध थे मेरे किसी से सौरभ जनता था इसलिए उठाया ये कदम

अपराध पर अंकुश लगाने में कानपुर देहात पुलिस की कड़ी कार्यवाही ।

जनपद कानपुर देहात में अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात में दिनांक 26.01.2026 को वादी द्वारा तहरीर गयी दी कि अभियुक्त अनूप सिंह (डांस टीचर) द्वारा मेरे भाई सौरभ पाल उम्र 17 वर्ष को इंस्टाग्राम पर कॉल करके धुन्नू सिंह स्कूल के पास बुला कर गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया है, जिससे मेरे भाई सौरभ की दौरानें इलाज मृत्यु हो गयी है। जिसके आधार पर थाना मंगलपुर पर मु0अ0सं0 26/2026 धारा 103(1) बीएनएस अनूप कुमार पुत्र अज्ञात निवासी अज्ञात (डांस टीचर) के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। थाना स्थानीय पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में कार्यवाही करते हुए वांछित अभियुक्त अनूप कुमार पुत्र रामचन्द्र निवासी वलीनगर थाना काकोरी जनपद लखनऊ हाल निवासी धुन्नू सिंह किड्स इण्टरनेशनल पब्लिक स्कूल कस्बा झींझक थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात (किराये का मकान) मकान मालिक प्रिंस सोनी निवासी पोरवाल वाली गली कस्बा झींझक थाना मंगलपुर कानपुर देहात को दिनांक 26.01.2026 को पुल के नीचे आगे लास्ट में भोलेश्वर धाम मंदिर के सामने मार्डन गेस्ट हाउस भोलानगर के बाहर कस्बा झींझक थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात से गिरफ्तार किया गया व अभियुक्त अनूप कुमार उपरोक्त की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त 01 आलाकत्ल चाकू बरामद किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरण-
1.अनूप कुमार पुत्र रामचन्द्र उम्र करीब 35 वर्ष निवासी वलीनगर थाना काकोरी जनपद लखनऊ हाल निवासी धुन्नू सिंह किड्स इण्टरनेशनल पब्लिक स्कूल कस्बा झींझक थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात (किराये का मकान) मकान मालिक प्रिंस सोनी निवासी पोरवाल वाली गली कस्बा झींझक थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात ।

पूछताछ अभियुक्त –
पूछने पर अभियुक्त अनूप कुमार द्वारा बताया गया कि मेरे कहीं निजी सम्बन्ध थे, जिसके बारे में सौरभ पाल को जानकारी थी । इसी बात को लेकर सौरभ पाल आये दिन पैसों की मांग करता था जब मेरे पास पैसे देना सम्भव नहीं था तो मैंने सौरभ पाल को साजिश के तहत बुलाकर चाकू से गले पर वार कर दिया था, जिससे इलाज के दौरान सौरभ पाल की मृत्यु हो गयी।

बरामदगी का विवरण-
01 चाकू आलाकत्ल मुकदमा उपरोक्त की घटना में प्रयुक्त ।

गिरफ्तार करने वाली थाना मंगलपुर पुलिस टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार दुबे
2. हे0का0 सतेन्द्र दीक्षित
3. का0 961 दीपक खारी

Related Articles

AD
Back to top button