कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानूनी जटिलता और गरीबी के कारण आम आदमी को न्याय नहीं मिल पाता : मुलायम सिंह यादव

जिला बार एसोसिएशन कानपुर देहात के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि न्यायिक प्रक्रिया इतनी जटिल और खर्चीली है कि आम आदमी जेलों में अपनी जिंदगी काटने के लिए मजबूर हो जाता है।

Story Highlights
  • न्यायिक प्रक्रिया को सरल बनाया जाए

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात : जिला बार एसोसिएशन कानपुर देहात के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि न्यायिक प्रक्रिया इतनी जटिल और खर्चीली है कि आम आदमी जेलों में अपनी जिंदगी काटने के लिए मजबूर हो जाता है। उन्होंने कहा कि इसे अभावग्रस्त व्यक्ति तक पहुंचने वाला बनाना चाहिए।

ये भी पढ़े- पुलिस लाइन की रेट लिस्ट हुई वायरल, आप भी चौंक जाएंगे!

श्री यादव अपने साथी अधिवक्ता सपा नेता पुष्पेंद्र सिंह यादव के पिता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए पहुंचे थे जहां उन्होंने कहा कि न्याय दिलाने के लिए न्यायपालिका से लेकर कार्यपालिका तक यहां तक की कचहरी तक को अधिकार दिए गए हैं परंतु न्यायिक प्रक्रिया इतनी जटिल है कि आम आदमी न्याय पाने के लिए दर-दर भटकता रह जाता है इतना ही नहीं तो जिलों की सलाखों के पीछे अपनी जिंदगी बिता देता है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि प्रक्रिया को सरल कर धरातल पर उतारा जाए ताकि अभावग्रस्त जीवन व्यतीत करने वाले को भी समय पर न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि भले ही सरकारी गरीब आदमी को न्याय दिलाने के लिए अनेक योजनाएं चला रही है किंतु वह धरातल पर दिखाई नहीं पड़ रहा है।

ये भी पढ़े- भोगनीपुर कोतवाली एवं बरौर थाने में समाधान दिवस के अवसर पर सुनी गई समस्याएं

उन्होंने कहा कि इसके लिए केंद्र सरकार को ठोस योजना तैयार करनी चाहिए जिससे कि गरीब और अभावग्रस्त तथा न्यायिक प्रक्रिया को ना जानने वाला भी लाभ उठा सके। उन्होंने यह भी कहा कि कानपुर में अधिवक्ताओं द्वारा चलाई जा रही हड़ताल को सरकार दबाना चाहती है किंतु अधिवक्ताओं के हौसले बुलंद है वह किसी भी दमनात्मक कार्यवाही के सामने अपने घुटने नहीं टेकने वाले वरन् हर प्रकार की दंडात्मक कार्यवाही का सामना करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button