कानपुर

हमीरपुर में वृद्धा की सिलबट्टे से हमला कर निर्मम हत्या, पड़ोसी को बेड के नीचे लहूलुहान मिला शव

पति की मौत के बाद घर में अकेली रहती थी वृद्धा बेटे बाहर करते हैं काम घटना की सूचना मोहल्ले वासियों ने वृद्धा के स्वजन को दे दी है। थानाध्यक्ष बिंवार विजय सिंह ने बताया घटना की सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

कानपुर, अमन यात्रा । हमीरपुर के बिंवार में वृद्धा की सिलबट्टे से मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के पीछे की वजह अभी सामने नहीं आ सकी है। आशंका जताई जा रही है कि चोरी करने घुसे युवक को वृद्धा ने देख लिया, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। दिवंगत के बेटे बाहर रहकर काम करते हैं। पुलिस घटना स्थल पर जांच पड़ताल कर रही है। डॉग स्क्वॉड की भी मदद ली जा रही है। फारेंसिक टीम ने घर से साक्ष्य जुटाए।

बिगहना गांव निवासी 65 वर्षीय जत्तो पत्नी स्व. शाह आलम घर में अकेले रहती थी। उसके तीन बेटे परिवार समेत बाहर रह कामकाज करते हैं। सोमवार सुबह काफी देर होने पर जत्तो के बाहर न निकलने पर मोहल्ले वालों ने आवाज लगाई, लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। जिस पर उन्होंने घर के दरवाजे में जैसे ही धक्का मारा वह खुल गया। उन्होंने अंदर झांककर देखा तो वृद्धा का लहूलुहान शव बैड के नीचे पड़ा था। पुलिस व सीओ मौदहा सौम्या पांडेय ने घटना की जांच पड़ताल की। वृद्धा के सिर पर सिलबट्टे से वार करना पाया गया है। घटना की सूचना मोहल्ले वासियों ने वृद्धा के स्वजन को दे दी है। थानाध्यक्ष बिंवार विजय सिंह ने बताया घटना की सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

इन बिंदु पर हो रही जांच

मोहल्ले वासियों के अनुसार वृद्धा रुपयों के लेनदेने का काम करती थी। इस बात को ज्यादातर लोग जानते थे कि वृद्धा घर में रुपये रखती है। उन्हेंं आशंका है कि चोरी की नीयत से घटना करने वाला घर में घुसा और मंसूबे पूरे होते न देख वृद्धा की हत्या कर दी।

Related Articles

AD
Back to top button