कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

दो बाइक सवारों की हुई आमने-सामने भिडंत, तीन घायल    

रनिया थाना क्षेत्र के रनिया मैथा रोड पर शिहुरा भवन के सामने मंगलवार की शाम दो बाइक सवार आमने-सामने टकरा गए। घटना में तीन लोगों को चोटे आयी है।

आशीष कुमार, रनिया। रनिया थाना क्षेत्र के रनिया मैथा रोड पर शिहुरा भवन के सामने मंगलवार की शाम दो बाइक सवार आमने-सामने टकरा गए। घटना में तीन लोगों को चोटे आयी है।

ये भी पढ़े-   रनियां नेशनल हाईवे पर कोहरे की वजह से पसारा सन्नाटा

स्थानीय लोगों द्वारा तीनों युवकों को रनिया के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जोगीपुर निवासी सुमित 26 वर्ष व राजेंद्र 55 वर्ष तथा अलियापुर निवासी ज्ञानेंद्र घटना में घायल हो गए थे। तीनों घायलों का उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। इस संबंध में रनिया एसओ महेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button