उत्तरप्रदेशकानपुरफ्रेश न्यूज

हाउसकीपिंग, फ्रंट आफिस अब यूनिवर्सिटी पाठयक्रम का हिस्सा

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के इंस्टीट्यूट आफ होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट में बोर्ड ऑफ स्टडीज की बैठक हुई, जिसमें कुछ अहम मुद्दों पर निर्णय लिए गए।

Story Highlights
  • -होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट में पीजी कोर्स शुरू करने पर भी चर्चा
कानपुर,अमन यात्रा। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के इंस्टीट्यूट आफ होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट में बोर्ड ऑफ स्टडीज की बैठक हुई, जिसमें कुछ अहम मुद्दों पर निर्णय लिए गए। इस बैठक में सभी सदस्यों ने भविष्य में कुछ नए कोर्स जैसे सर्टिफिकेट कोर्स इन हाउस कीपिंग, फ्रंट ऑफिस, स्टीवर्डिंग स्किल्स आदि शुरु करने पर अपनी सहमति प्रदान की। इसके साथ ही होटल मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री की पढ़ाई शुरु करने पर विचार करके इस पर जल्द ही कार्य करने को कहा गया।
होटल मैनेजमेंट में डिग्री कोर्स एवं विभिन्न विभागों में डिप्लोमा कोर्सेज में संचालित इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग की अवधि को एक समान करने के लिए भी सभी ने सहमति प्रदान की।
बैठक में बाह्य विशेषज्ञ के तौर पर बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी से प्रो. सुनील काबिया, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से जटाशंकर तिवारी, फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट, अलीगढ़ के प्रधानाचार्य नीलेंद्र श्रीवास्तव, बाबू बनारसी दास विश्वविद्यालय, लखनऊ से डॉ. गिरीश नंदानी, कानपुर के विख्यात रेस्टोरेंट व्यापारी विजय कुमार पंडित एवं आंतरिक विशेषज्ञ के तौर पर प्रो. बृष्टि मित्रा, प्रो. प्रवीण भाई पटेल, डॉ. शिवांशु सचान, डॉ. सौरभ त्रिपाठी, डॉ. ऐश्वर्या आर्य, डॉ. अरविंद चौहान एवं डॉ. शिखर शुक्ला उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button