कानपुर

हाथों में कार्यों की सूची लेकर घर-घर सरकार की उपलब्धियां गिनाने निकले भाजपाई

यूपी में विधानसभा चुनाव को लेकर खुद को तैयार कर रही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता रविवार को एक विशेष अभियान के तहत घर-घर जाकर लोगों को सरकार की उपलब्धियां बतानी शुरू की है।

कानपुर, अमन यात्रा । यूपी में विधानसभा चुनाव को लेकर खुद को तैयार कर रही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता रविवार को एक विशेष अभियान के तहत घर-घर जाकर लोगों को सरकार की उपलब्धियां बतानी शुरू की है। इसके लिए उन्हें विधानसभावार सरकार द्वारा कराए गए कार्यों की सूची तो दी ही जा रही हैं और साथ ही बीते साढ़े चार साल में सरकान ने क्या-क्या किया, इसके बारे में भी बताया जा रहा है।

19 सितंबर को प्रदेश की भाजपा सरकार के साढ़े चार वर्ष पूरे हो रहे हैं। 19 मार्च 2017 को योगी आदित्यनाथ की सरकार ने शपथ ग्रहण की थी। सरकार के साढ़े चार वर्ष पूरे हो रहे हैं। इन साढ़े चार वर्षों में सरकार ने क्या-क्या किया है। इसे अब संगठन के सहारे लोगों तक पहुंचाया जाएगा। सरकार की इतने समय की उपलब्धियों को बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सौंप दिया गया है। यह एक विशेष अभियान है और जरूरत पड़ी तो इसे कई दिन तक चलाया जा सकता है। इसके संबंध में बनाए गए पत्रक को घरों में देना है ताकि लोग उन्हें ठीक से पढ़कर समझ भी सकें। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक शक्तिकेंद्र पर एक बैठक का आयोजन किया जाना है। यह बैठक शाम के समय होनी है। इसके साथ ही सभी जिलों में प्रमुख लोगों को सरकार की उपलब्धियां बताने के लिए पत्रकार वार्ता भी करने के निर्देश दिए गए हैं

चुना को लेकर पार्टी की चल रही तैयारियां इसके बाद और भी गति पकड़ेंगी और कार्यकर्ता अगले कार्यक्रम में जुट जाएंगे। पार्टी ने पन्ना प्रमुखों को तैनात करने का जो कार्य बूथ सत्यापन समिति की बैठक में करने के लिए कहा था, उसके संबंध में अब 24 सितंबर को सभी पन्ना प्रमुखों की बैठक मंडल स्तर पर आयोजित की जाएगी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर 25 सितंबर को गरीब कल्याण मेला का आयोजन किया जाएगा।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button