उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

युवक 20 क्वार्टर अवैध देशी शराब समेत धरा गया

भोगनीपुर कोतवाली पुलिस ने अपराध नियंत्रण की दिशा में अवैध शराब बरामदगी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए गुरुवार को एक युवक के कब्जे से 20 क्वार्टर देशी अवैध शराब बरामद कर उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की है

पुखरायां।भोगनीपुर कोतवाली पुलिस ने अपराध नियंत्रण की दिशा में अवैध शराब बरामदगी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए गुरुवार को एक युवक के कब्जे से 20 क्वार्टर देशी अवैध शराब बरामद कर उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की है।पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अवैध शराब बरामदगी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए थाना भोगनीपुर पुलिस ने गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर अमरौधा कस्बे के महमूदपुर निवासी अल्तमस को 20 क्वार्टर अवैध देशी शराब समेत अमरौधा से माचा रोड पर शराब ठेके से कुछ दूरी पहले धर दबोचा।आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।इंस्पेक्टर जीतेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को न्यायालय भेजा गया है।

Related Articles

AD
Back to top button