उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

हैदरपुर में मुहर्रम को लेकर पुलिस का फ्लैगमार्च,ताजियेदारों के साथ हुई सुरक्षा पर चर्चा

कानपुर देहात में मुहर्रम को लेकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी अलर्ट नजर आ रहे हैं और निकलने वाले ताज़िए के मार्गों को देखने के लिए पुलिस फोर्स के साथ पैदल मार्च कर आने वाली समस्याओं की जानकारी करने में जुटे हैं

पुखरायां।कानपुर देहात में मुहर्रम को लेकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी अलर्ट नजर आ रहे हैं और निकलने वाले ताज़िए के मार्गों को देखने के लिए पुलिस फोर्स के साथ पैदल मार्च कर आने वाली समस्याओं की जानकारी करने में जुटे हैं।इसी को लेकर नवागत थाना प्रभारी बरौर ने रविवार को पुलिस फोर्स के साथ थाना क्षेत्र के हैदरपुर गांव में पैदल मार्च किया।थाना प्रभारी राहुल कुमार निकलने वाले ताजियों के मार्गों को देखने के लिए हैदरपुर पहुंचे ।यहां पर उन्होंने ताजियेदारों इस्लाम अंसारी,अब्दुल कादिर,अहमद रजा और रहीशुल हसन इत्यादि को बुलाकर बातचीत की।जिसके बाद उन्होंने पुलिस टीम ने साथ गांव में पैदल मार्च किया।इस दौरान पुलिस ने रास्तों में मिलने वाले लोगों से समस्याओं के बारे में पूंछा।साथ ही हिदायत दी कि अगर कोई भी नई परम्परा डाली गई तो प्रशासन कठोर कार्यवाही करेगा।पुलिस प्रशासन का मुख्य उद्देश्य सांप्रदायिक सौहाद्र बनाए रखना और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा सुनिश्चित करना है।वहीं थाना प्रभारी ने पुलिस टीम के साथ रविवार देर शाम बरौर कस्बे में पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा व्यवस्था का अहसास कराया।इस दौरान रास्ते से गुजरने वाले संदिग्धों से पूँछतांछ की गई तथा उन्हें कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया।पुलिस ने रास्ते से गुजरने वाले दोपहिया व चार पहिया वाहनों की सघन जांच पड़ताल की और बगैर हेलमेट,सीटबेल्ट पहने वाहन चालकों को कड़ी हिदायत दी।आम जनमानस से बातचीत करते हुए थाना प्रभारी ने कहा कि कानून व्यवस्था का पालन करें व शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की मदद करें।संदिग्धों की सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि समय रहते कार्यवाही की जा सके।अराजकतत्वों को कड़ी चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि अराजकता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को पुलिस सलाखों के पीछे भेजेगी।इस मौके पर एस आई श्याम सिंह समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button