कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में युवक ने हाइटेंशन के खंभे से फांसी लगाकर की आत्महत्या

संदिग्ध परिस्थितियों में मफलर के सहारे लटका मिला शव

Story Highlights
  • टीवी मरम्मत करवाने की बात कहकर घर से निकला था युवक,सुबह लटकता मिला शव
  • परिजनों में मचा कोहराम,इलाके में सनसनी 
  • पुलिस गहराई से छानबीन में जुटी

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रनियां थाना क्षेत्र के पतारी गांव के बाहर एक युवक ने बुधवार सुबह एक हाइटेंशन लाइन के पोल से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।सुबह करीब 7.30 बजे युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में हाइटेंशन लाइन के खंभे से लटका मिला।

घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों तथा क्षेत्रीय लोगों की भींड मौके पर जमा हो गई।सूचना मिलने पर पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।मृतक की पहचान पतारी गांव निवासी मनोज के 22 वर्षीय पुत्र अंशु पाल के रूप में हुई है।

मृतक अंशु वनस्पति फैक्ट्री में ट्रक चलाता था।मृतक के दिव्यांग पिता मनोज कुमार ने बताया कि अंशु मंगलवार शाम करीब 4.30 बजे टीवी बनवाने की बात कहकर घर से निकला था।लेकिन देर रात वह घर वापस नहीं लौटा।बुधवार सुबह गांव के बाहर हाइटेंशन लाइन के खंभे से मफलर के सहारे अंशु का शव लटका मिला।

घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे तथा पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक शिवनारायन सिंह ने पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल की।घटना की संदिग्धता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया।

फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।तत्पश्चात पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।अंशु की मौत से मां सरला देवी,पिता मनोज कुमार समेत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।

प्रभारी निरीक्षक शिवनारायन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के पश्चात ही मृत्यु के सटीक कारणों का पता लगाया जा सकेगा।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से छानबीन में जुटी हुई है।

Related Articles

AD
Back to top button