उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

108 एंबुलेंस की तत्परता से बची घायल की जान

हमीरपुर जनपद के मौदहा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव पसून निवासी बच्चू (उम्र 55 वर्ष) रिश्तेदारी कार्यक्रम से लौट रहे थे। इसी दौरान नविपुर, थाना अकबरपुर के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए

कानपुर देहात। हमीरपुर जनपद के मौदहा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव पसून निवासी बच्चू (उम्र 55 वर्ष) रिश्तेदारी कार्यक्रम से लौट रहे थे। इसी दौरान नविपुर, थाना अकबरपुर के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही 108 आपातकालीन एंबुलेंस सेवा ने त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए कम समय में घटनास्थल पर पहुंचकर घायल को जीवनरक्षक सहायता उपलब्ध कराई। एंबुलेंस पर तैनात ईएमटी अतुल कुमार ने मौके पर ही प्राथमिक उपचार देते हुए मरीज की स्थिति को नियंत्रित किया, जबकि पायलट कुलदीप कुमार ने सुरक्षित एवं तेज़ गति से घायल को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।

108 एंबुलेंस की समयबद्ध और प्रभावी सेवा के कारण घायल की जान बचाई जा सकी।

फिलहाल घायल का इलाज जिला अस्पताल अकबरपुर में जारी है और हालत स्थिर बताई जा रही है।

Related Articles

AD
Back to top button