कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

12460 सहायक अध्यापक भर्ती की काउंसलिंग बीएसए कार्यालय में संपन्न 28 पदों के सापेक्ष छह अभ्यर्थियों ने कराई काउंसलिंग

सचिव बेसिक शिक्षा प्रयागराज द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में 12460 सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा के अवशेष पदों हेतु जनपद कानपुर देहात में 28 पदों हेतु आज काउंसलिंग के लिए शिक्षक बुलाए गए थे।

कानपुर देहात। सचिव बेसिक शिक्षा प्रयागराज द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में 12460 सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा के अवशेष पदों हेतु जनपद कानपुर देहात में 28 पदों हेतु आज काउंसलिंग के लिए शिक्षक बुलाए गए थे। जिसमें आज छह अभ्यर्थियों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर काउंसलिंग कराई और अपने मूल प्रपत्र जमा किए। विज्ञप्ति प्रकाशन के साथ ही यह भर्ती विवादित हो गई थी।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पांडेय ने बताया कि वर्तमान में योजित विशेष अपील मोहित कुमार द्विवेदी बनाम राम जनक मौर्या तथा अन्य संबद्ध अपीलों के क्रम में न्यायालय द्वारा जारी आदेश के अनुपालन में उक्त काउंसलिंग आज संपन्न हुई प्रपत्रों की जांच करने के बाद और अर्ह पाए गए अभ्यर्थियों को कल नियुक्ति पत्र सौंप दिया जाएगा।

इस दौरान जिला समन्वयक बालिका शिक्षा अरुणेश सिंह जिला समन्वयक प्रशिक्षण सौरभ श्रीवास्तव कार्यालय लिपिक अजय शर्मा लेखाकार करुणा शंकर शुक्ला उपस्थित रहे।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button