कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में हत्या समेत कई मामलों में वांछित वारंटी को पुलिस ने दबोचा,भेजा जेल

पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व वांछित वारंटी की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना डेरापुर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व वांछित वारंटी की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना डेरापुर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने न्यायालय के अनुपालन में हत्या समेत अन्य मामले में वांछित वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

आरोपी की पहचान रूरा थाना क्षेत्र के चिलौली निवासी रमजुन उर्फ राजेंद्र प्रसाद के रूप में की गई है।आरोपी हत्या समेत कई संगीन मामलों में वांछित था।आरोपी के विरुद्ध न्यायालय द्वारा वारंट निर्गत किया गया था।पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।

गुरुवार को चौकी प्रभारी दस्तमपुर एस आई गिरीश चंद्र हमराह कांस्टेबल गौरव कुमार व महिला कांस्टेबल उषा यादव ने मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी को विधिक कार्यवाही के पश्चात न्यायालय भेज दिया गया है।

Related Articles

AD
Back to top button