प्रति वर्ष 12 जनवरी को मानते हम राष्ट्रीय युवा दिवस।
विवेकानन्दजी ने किया था तम का विध्वंस॥
इसी दिन हुआ था महान दार्शनिक विवेकानन्दजी का अवतरण।
दिया संदेश मानवता की सेवा से जीते जीवन का रण॥
अपने आदर्शों से देते युवाओं को आगे बढ़ने का प्रोत्साहन।
उन्होने किया था स्वयं जीवन का चिंतन गहन॥
स्वयं के प्रयासों से की जा सकती अपनी जीत तय।
विवेकानन्दजी देते सीख, आत्मविश्वास से जीतो निर्भय॥
महान दार्शनिक ने विश्व में अध्यात्म का महत्व बताया।
उनके विचारों ने कई युवाओं को जागरूक बनाया॥
विवेकानन्दजी देते जीवन में अध्यात्म और ज्ञान को अत्यधिक महत्व।
युवा अपने प्रयासों की ऊंचाइयों से बढ़ा सकते सफलता का घनत्व॥
सराहनीय होता है राष्ट्र की उन्नति में युवाओं का योगदान।
व्यर्थ नहीं करना है हमें महापुरुषों का ज्ञान॥
स्वामी विवेकानन्दजी के विचार बनाते हमें ऊर्जावान।
युवा पीढ़ी की उदार और सशक्त सोच से बनाएँगे देश को महान॥
स्वयं से लड़कर ही जीत की जा सकती है हासिल।
विवेकानन्दजी के मार्गदर्शन पर चलकर बन सकते हम काबिल॥
युवा कर सकते उन्नति की दिशा निर्धारित।
डॉ. रीना कहती, कृत संकल्पित होकर करें स्वयं की जीत सुनिश्चित॥
डॉ. रीना रवि मालपानी (कवयित्री एवं लेखिका)
पुखरायां। कानपुर देहात के भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत मीनापुर गांव स्थित सीएलडी इंटर कॉलेज…
कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के चाट निवादा गांव के रहने वाले 50 वर्षीय…
पुखरायां।भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के मोहम्मदपुर तथा घार में देश का 79 वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े…
पुखरायां।भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के बाल शक्ति हायर सेकेंडरी स्कूल बरगवां में शुक्रवार को देश का…
पुखरायां। कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रसूलाबाद थाना क्षेत्र के रसूलाबाद कस्बे…
पुखरायां।कानपुर देहात के विधा संजीवन शिक्षा निकेतन जूनियर हाइस्कूल हलधरपुर भोगनीपुर में शुक्रवार को स्वतंत्रता…
This website uses cookies.