उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

नेताओं की नहीं अपनी पुरानी पेंशन के लिए करें मतदान : विजय बंधु

कानपुर देहात, अमन यात्रा :  विधानसभा चुनाव में शिक्षकों और कर्मचारियों को अपनी पुरानी पेंशन के विषय में सोच कर मतदान करना चाहिए सरकारें आएंगी जाएंगी लेकिन 2022 का चुनाव कर्मचारियों के भविष्य की सुरक्षा पुरानी पेंशन देने वाला चुनाव है।

कानपुर देहात, अमन यात्रा :  विधानसभा चुनाव में शिक्षकों और कर्मचारियों को अपनी पुरानी पेंशन के विषय में सोच कर मतदान करना चाहिए सरकारें आएंगी जाएंगी लेकिन 2022 का चुनाव कर्मचारियों के भविष्य की सुरक्षा पुरानी पेंशन देने वाला चुनाव है। उक्त अपील पुरानी पेंशन बहाली मंच अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने अटेवा जिला महामंत्री प्रताप भानु सिंह गौर के निवास ग्राम रतनपुर झींझक में आयोजित एक बैठक में रखें। उन्होंने कहा कि आपका एक वोट किसी की पुरानी पेंशन पक्की कर देता है लेकिन इस बार हमें अपने परिवार के विषय में सोचते हुए जाति धर्म से ऊपर उठकर पुरानी पेंशन के लिए मतदान करते हुए अपनी पेंशन पक्की करनी है। प्रदेश महामंत्री नीरज पति त्रिपाठी ने कहा कि इस बार पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा कर्मचारियों के दिल और दिमाग में छाया हुआ है जिस कारण शिक्षकों और कर्मचारियों के पोस्टल बैलट में उत्साह देखा जा रहा है। बैठक में प्रदेश सह संयोजिका ज्योति शिखा मिश्रा ने सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को एक की हिस्सेदारी दस की भागीदारी का संकल्प दिलाया। बैठक को प्रदेश मंत्री विजय प्रताप सिंह प्रदेश कोषाध्यक्ष विक्रम आदित्य मौर्य ने भी संबोधित किया। इस दौरान जिला संयोजक प्रदीप कुमार यादव मृदुला तिवारी अखिलेश पाल अनन्त त्रिवेदी विवेक तिवारी जय राम बाबू राजेश श्रीवास्तव सुखदेव बाबू अखिलेश कठेरिया विकास सिंघल मोहम्मद जावेद प्रमोद कुमार शिवनाथ सूर्य प्रताप विकास द्विवेदी मानवेंद्र सिंह इरफान खान गौरव सिंह राजपूत रामेंद्र सिंह आलोक दीक्षित अग्नीश कुमार भानु प्रताप आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button