कविता

“अनुराग अबतक है”

अमन यात्रा

“अनुराग अबतक है”
हो गये तुम दूर पर अनुराग अबतक है।
डस रहा मुझको विरह का नाग अबतक है।
जल रही है मेदिनी आकाश दहका है।
हो गई बेकल हवा इतिहास बहका है।
दूर तक फैला हुआ वीरानियों का इक शहर,
बस तुम्हारी याद का मधुमास महका है।
आँसुओं से बुझ ना पाई आग अबतक है।
हो गये तुम दूर पर अनुराग अबतक है।
जो तुम्हारे साथ बीते सार्थक से क्षण कहेंगे।
बाद में जो भी घटे साँसों का निरर्थक रण कहेंगे।
जानता हूँ दाँव पर अस्तित्व मेरा है ‘रमन’
आप ही के काम आए तो प्रतिष्ठा पण कहेंगे।
थकने लगे हैं पाँव भागमभाग अबतक है।
हो गये तुम दूर पर अनुराग अबतक है।
याद मुझको आ रही नल की कहानी है।
या अयाति को समर्पित देवयानी है।
याद बरबस आ रहे हो तुम ‘रमन’ मुझको
रह रह महकती रातभर ज्यों रातरानी है।
और होली के अधर पर फाग अबतक है।
हो गये तुम दूर पर अनुराग अबतक है।
राम के मन में बसी हैं जानकी जैसे।
कृष्ण के उर में रहीं हैं रुक्मणी जैसे।
आप मानस में हमारे इस तरह आए,
चंद्र से  मिलने  चली  कादंबरी  जैसे।
आपके सानिध्य का प्रतिभाग अबतक है।
हो गये  तुम दूर  पर  अनुराग अबतक  है।
रमाकान्त त्रिपाठी’रमन’
  रूरा,कानपुर देहात,उत्तर प्रदेश।
  मो.9450346879
Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात के किसानों के लिए सुनहरा मौका: बागवानी योजनाओं का लाभ उठाएं

कानपुर देहात: अब कानपुर देहात के किसान भी अपनी कमाई बढ़ा सकते हैं! सरकार ने…

7 minutes ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उर्वरक समीक्षा बैठक सम्पन्न

कानपुर देहात: जनपद के किसानों को समय से, पर्याप्त मात्रा में तथा पारदर्शी व्यवस्था के…

21 minutes ago

कानपुर देहात में दूषित दूध और खोया पर शिकंजा, 9 नमूने जांच के लिए भेजे गए

कानपुर देहात में आम जनता को सुरक्षित दूध और दुग्ध उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए…

29 minutes ago

जिलाधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय लोधवा खेड़ा का औचक निरीक्षण किया

कानपुर नगर। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने आज गंगा बैराज क्षेत्र स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय…

45 minutes ago

कानपुर में गंगा का कहर: जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, दिए तत्काल राहत के निर्देश

कानपुर नगर: गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से कानपुर के कई निचले इलाकों में बाढ़…

58 minutes ago

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया हरिशंकरी पौधरोपण

जालौन। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद में आज “एक पेड़ मां…

3 hours ago

This website uses cookies.