उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

चक्रवर्ती महान सम्राट अशोक को श्रद्धांजलि अर्पित की गई

प्राथमिक  विद्यालय देवरहट में प्रधानाध्यापक आदित्य राव सुमन ने चक्रवर्ती महान सम्राट अशोक जी के चित्र   पर माल्यार्पण एवं दीपप्रज्वलन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

भोगनीपुर,अमन यात्रा। प्राथमिक  विद्यालय देवरहट में प्रधानाध्यापक आदित्य राव सुमन ने चक्रवर्ती महान सम्राट अशोक जी के चित्र   पर माल्यार्पण एवं दीपप्रज्वलन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। विद्यालय में बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया बच्चों को मिष्ठान वितरण कराया गया। इस मौके पर आदित्य राव सुमन ने कहा चक्रवर्ती महान सम्राट अशोक जी ने 23 विश्व विद्यालयों (तक्षशिला, नालन्दा, विक्रम शिला,कंधार) का निर्माण कराया।

rozar pay
विज्ञापन

राज चिन्ह चारमुखी शेर को राष्ट्रीय प्रतीक  मानकर सत्यमेव जयते को अपनाया तथा अशोक चक्र भारतीय ध्वज में लगाया गया। इन्होंने बौद्ध धर्म अपनाया परिवार सहित धम्म दीक्षा लेकर। अपने बेटा बेटी को धम्म प्रचार के लिए श्री लंका भेजा। सहायक अध्यापक विजय कुमार चौधरी, आशाराम,विकास सोनकर, रामजी, शिक्षा मित्र सुनीता देवी, रामशरण, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष, व सदस्य राम चन्द्र सिंह यादव,मो०मुमताज, सुखदेव आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button