कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

अमरौधा :  ससुर व बहू की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या , पति गंभीर रूप से घायल

कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अमरौधा कस्बे में बुधवार रात्रि ससुर व बहू की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई।वहीं महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Story Highlights
  • कानपुर देहात में एक बार पारिवारिक विवाद के चलते डबल मर्डर से फैली सनसनी 
  • पति को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए कानपुर के हैलट अस्पताल में कराया गया भर्ती
  • कानपुर देहात में नहीं थम रहा जमीनी रंजिश व पारिवारिक विवाद के चलते मौतों का सिलसिला।पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अमरौधा कस्बे में बुधवार रात्रि ससुर व बहू की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई।वहीं महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।वहीं घायल को इलाज के लिए गंभीर अवस्था में हैलट रेफर किया गया है।

FB IMG 1697691818019

पुलिस की प्राथमिक जांच में पारिवारिक विवाद के चलते हत्या की बात सामने आई है।पुलिस ने संदेह के आधार पर पूंछतांछ के वास्ते दो लोगो को हिरासत में लिया है।बताते चलें कि कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली के अमरौधा कस्बा निवासी रामप्रकाश उम्र 85 वर्ष व उनकी बहू खुशबू की बुधवार रात्रि धारदार औजार से हत्या कर दी गई।कस्बे में चल रही रामलीला के चलते लोगों को घटना की भनक नहीं लग सकी।

FB IMG 1697691823024 1

गुरुवार सुबह घटना की जानकारी होने पर क्षेत्र के सनसनी फ़ैल गई।ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई।कोतवाली पुलिस ने घटना के संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया।

सूचना पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति तथा थाना प्रभारी ने घटना स्थल की जांच पड़ताल की तो घर के अंदर अचेत अवस्था में गंभीर रूप से घायल रामप्रकाश का पुत्र विमल भी मिला।जिसे आनन फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।जहां से प्राथमिक उपचार के पश्चात हालत गंभीर देख विमल को कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया है।वहीं मौके पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

IMG 20231019 WA0008

घटना के बाबत पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि भोगनीपुर कोतवाली के अमरौधा कस्बा निवासी रामप्रकाश व उनकी बहू का शव मिला है।गंभीर रूप से घायल विमल को इलाज के लिए कानपुर भेजा गया है।प्राथमिक जांच में पारिवारिक विवाद के चलते हत्या की बात सामने आई है।

संदेह के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।

Related Articles

AD
Back to top button