उत्तरप्रदेशकानपुरफ्रेश न्यूज

रेलवे ट्रैक पर किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों मे क्षत-विक्षत अवस्था में मिलने से हड़कंप

कोतवाली क्षेत्र के जहांगीराबाद गांव स्थित रेलवे ट्रैक पर एक किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों मे क्षत-विक्षत अवस्था मिलने से हड़कंप मच गया, वहीं परिजनों ने युवती की हत्या करके शव को रेलवे ट्रैक में डालने का आरोप गांव के ही शराब ठेका सेल्समैन के ऊपर लगाया है, सेल्समैन मौके से फरार है.

घाटमपुर,निर्भय सिंह यादव :  कोतवाली क्षेत्र के जहांगीराबाद गांव स्थित रेलवे ट्रैक पर एक किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों मे क्षत-विक्षत अवस्था मिलने से हड़कंप मच गया, वहीं परिजनों ने युवती की हत्या करके शव को रेलवे ट्रैक में डालने का आरोप गांव के ही शराब ठेका सेल्समैन के ऊपर लगाया है, सेल्समैन मौके से फरार है,पुलिस मामले की जांच पड़ताल करते हुए सेल्समैन की तलाश में जुटी हुई है,जानकारी के अनुसार जहांगीराबाद गांव निवासी सूरज प्रसाद की 16 वर्षीय पुत्री अर्चना गुरुवार देर रात घर के बाहर सोते से गायब हो गई, परिजनों द्वारा सुबह के वक्त पुत्री को ना देख हड़कंप मच गया.
वहीं परिजनों ने पुत्री को ढूढ़ना प्रारंभ किया, सवेरे खेत की ओर जा रहे हैं कुछ ग्रामीणों ने एक किशोरी का शव रेलवे ट्रैक में क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा देखा गया ,सूचना पर पहुंचे किशोरी के परिजनों ने युवती की शिनाख्त पुत्री अर्चना के रूप में की, खबर फैलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ लग गई, सूचना पुलिस को दी गई,मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है और जांच पड़ताल में जुटी हुई है,हुई घटना में परिजनों द्वारा गांव के ही शराब सेल्समैन के ऊपर पुत्री की हत्या सर के रेलवे ट्रैक में डालने का आरोप लगाया गया है, वही सेल्समैन फतेहपुर निवासी श्याम भी मौके से लापता है, पुलिस द्वारा बताया गया कि सेल्समैन की खोज की जा रही है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, आगे की जांच पड़ताल जारी है.
aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button