उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

स्कूलों में नया शैक्षिक सत्र शुरू, बच्चे दिखे उत्साहित

नए सत्र के आगाज के पहले ही दिन नन्हे-मुन्ने बच्चे अपने-अपने स्कूलों में उत्साह के साथ पहुंचे। जहां बच्चों का जोरदार तरीके से शिक्षकों द्वारा स्वागत किया गया। परिषदीय स्कूलों में स्कूल चलो अभियान के तहत रैलियां निकाली गईं। इन रैलियों के माध्यम से गांव-गांव जाकर अभिभावकों को बच्चों के नामांकन के लिए प्रेरित किया गया

Story Highlights
  • स्कूल चलो अभियान का हुआ शुभारंभ

कानपुर देहात। नए सत्र के आगाज के पहले ही दिन नन्हे-मुन्ने बच्चे अपने-अपने स्कूलों में उत्साह के साथ पहुंचे। जहां बच्चों का जोरदार तरीके से शिक्षकों द्वारा स्वागत किया गया। परिषदीय स्कूलों में स्कूल चलो अभियान के तहत रैलियां निकाली गईं। इन रैलियों के माध्यम से गांव-गांव जाकर अभिभावकों को बच्चों के नामांकन के लिए प्रेरित किया गया। उन्हें परिषदीय विद्यालयों में मिलने वाली निःशुल्क सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। स्कूल चलो रैली अभियान के दौरान बच्चों ने हम बच्चों का नारा शिक्षा अधिकार हमारा जैसे नारे लगाए। स्कूली बच्चों ने खुद भी घर-घर जाकर अन्य बच्चों से मुलाकात की और उन्हें स्कूल आकर पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। रैली में बच्चों ने आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे, पढ़ी-लिखी लड़की रोशनी घर की और मम्मी-पापा हमें पढ़ाओ, स्कूल चलकर नाम लिखाओ जैसे प्रेरणादायक नारे लगाए। इसी क्रम में सरवनखेड़ा विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय निनायाँ प्रथम, द्वितीय एवं जवाहरलाल नेहरू माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापकों ने संयुक्त रूप से स्कूल चलो अभियान के तहत न्याय पंचायत स्तर पर जन जागरूकता रैली निकाली।

प्राथमिक विद्यालय निनायाँ प्रथम में नवनिर्मित आंगनवाड़ी कक्ष का उद्घाटन भी किया गया। साथ ही उक्त विद्यालय में वार्षिकोत्सव, अभिभावक बैठक एवं प्रवेशोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए और कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया। नवप्रवेशी बच्चों का शिक्षकों द्वारा टीका लगाकर और माला पहनाकर स्वागत किया गया जिससे अभिभावकों और बच्चों में उत्साह देखा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जवाहरलाल नेहरू माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक जगपाल सिंह ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें ताकि उनका भविष्य उज्ज्वल बन सके। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ाने का सबसे सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम का संचालन अनुपम सचान ने किया। अंत ने उन्होंने सभी आगन्तुको का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जवाहर लाल नेहरू माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक जगपाल सिंह, प्राथमिक विद्यालय निनायाँ सेकंड के प्रधानाध्यापक रणवेश कुमार, प्राथमिक विद्यालय निनायाँ प्रथम की प्रधानाध्यापिका अनुपम सचान, सहायक अध्यापिका क्रमशः दीप्ती कटियार, रीता सिंह, सोनिका सिंह, मीनाक्षी पासी, शशि तिवारी, आशा पाल, आंगनवाड़ी अंजू, सुधा, रेखा एवं ग्रामवासी आशीष, जगमंती, रीमा, रमा, पूजा, विनोद, अशोक कुमार समेत अन्य सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

anas quraishi
Author: anas quraishi

Sabse pahle

Related Articles

AD
Back to top button