उत्तरप्रदेशकानपुरफ्रेश न्यूज

राकेश सचान को कैबिनेट मंत्री बनाये जाने पर छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने दी शुभकामनाए

छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के पुरातन छात्र एवं विधायक भोगनीपुर मा.राकेश सचान को कैबिनेट मंत्री बनाये जाने पर छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के शिक्षक डॉ विवेक सिंह सचान ,डॉक्टर सचिन शर्मा, डॉक्टर प्रवीण कटियार ,डॉक्टर अजय गुप्ता, डॉक्टर आरएन कटियार द्वारा हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए दी गई।

कानपुर,अमन यात्रा  :  छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के पुरातन छात्र एवं विधायक भोगनीपुर मा.राकेश सचान को कैबिनेट मंत्री बनाये जाने पर छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के शिक्षक डॉ विवेक सिंह सचान ,डॉक्टर सचिन शर्मा, डॉक्टर प्रवीण कटियार ,डॉक्टर अजय गुप्ता, डॉक्टर आरएन कटियार द्वारा हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए दी गई।

 

मालूम हो कि राकेश सचान का राजनीतिक करियर की शुरूआत छात्र राजनीति से हुई थी। 2009 में इन्होंने फतेहपुर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। लेकिन 2014 में सपा के टिकट पर इन्हें हार का सामना करना पड़ा। 2019 में सपा-बसपा गठबंधन होने के कारण इन्हें सपा से टिकट नहीं मिला जिससे ये नाराज होकर कांग्रेस में शामिल हो गए। 2022 में राकेश सचान ने भाजपा में शामिल होकर भोगनीपुर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी राकेश सचान ने जीत का परचम फहराया है। उन्होंने सपा के नरेंद्र पाल सिंह को 11,589 वोटों से हराया है।

 

राकेश सचान ने कांग्रेस छोड़कर चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की थी। जिसके बाद भोगनीपुर विधानसभा से विधायक विनोद कटियार से टिकट को काटकर भारतीय जनता पार्टी ने भरोसा जताया था। भारतीय जनता पार्टी के भरोसे पर खरा उतरते हुए राकेश सचान ने जीत दर्ज की है। और योगी की शपथ में राकेश सचान को मिला केबीनेट मत्री का दर्जा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button