औरैयाअपना देशउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

सदर विधायक गुड़िया कठेरिया का हुआ जोरदार स्वागत

लखनऊ विधानसभा से सदस्यता ग्रहण कर औरैया आगमन पर  जनेतपुर ग्राम वासियों ने हाईवे पर सैकड़ों की संख्या में एकत्र होकर फूल मालाओं  को पहना कर भव्य स्वागत किया।

अमन यात्रा ब्यूरो,औरैया। लखनऊ विधानसभा से सदस्यता ग्रहण कर औरैया आगमन पर  जनेतपुर ग्राम वासियों ने हाईवे पर सैकड़ों की संख्या में एकत्र होकर फूल मालाओं  को पहना कर भव्य स्वागत किया। ग्राम वासियों ने आकांक्षा की इनके विधायक कार्यकाल में क्षेत्र का विकास होना संभव है, वहीं विधायक गुड़िया कठेरिया ने सभी का अभिवादन कर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता लल्ला शर्मा, अनिल राजपूत जिला मीडिया प्रभारी जनपद औरैया, ग्राम प्रधान राज किशोर उर्फ टिल्लू राजपूत, विमल राजपूत, संजू , जवाहर लाल , सुघर सिंह , लूडो लाल सिंह व आनंद सिंह सहित सभी ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इसी कड़ी में दयालपुर बाईपास पर गोपाल राजपूत , अमर सिंह राजपूत , पंकज सिंह व शिव सिंह इत्यादि लोगों ने स्वागत किया। इसके बाद सुभाष चौराहा औरैया के  साथ मण्डी समिति के सामने प्रिन्स सेंगर व उनके सहयोगियों ने किया स्वागत समारोह वही विभिन्न स्थानों पर भी भव्य स्वागत किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button