कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

सीडीओ सौम्या ने ‘‘ग्राम सचिवों की मनमानी से नहीं हो पा रहा मानदेय भुगतान” शीर्षक का लिया संज्ञान, दिये निर्देश

मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय ने दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित खबर *ग्राम सचिवों की मनमानी से नहीं हो पा रहा मानदेय भुगतान* में उल्लेख किया गया है कि ग्राम पंचायत सचिवालयों के सकुशल संचालन हेतु विकासखंड-सरवनखेडा में नियुक्त किये गए

Story Highlights
  • जिला पंचायत राज अधिकारी 01 सप्ताह के अन्दर कराए मानदेय का भुगतान: मुख्य विकास अधिकारी
कानपुर देहात , अमन यात्रा l मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय ने दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित खबर  ग्राम सचिवों की मनमानी से नहीं हो पा रहा मानदेय भुगतान में उल्लेख किया गया है कि ग्राम पंचायत सचिवालयों के सकुशल संचालन हेतु विकासखंड-सरवनखेडा में नियुक्त किये गए पंचायत सहायकों में से कतिपय पंचायत सहायकों का शासकीय कार्य किये जाने के पश्चात भी सम्बंधित सचिव/ग्राम प्रधानों द्वारा अनुमन्य मानदेय आहरित कर उपलब्ध नहीं कराया गया है, जिससे सम्बंधित कार्मिकों में रोष व्याप्त है।
इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि
cdo 2
सम्बंधित पंचायत सहायकों को नियमानुसार मानदेय 01 सप्ताह के अन्दर उपलब्ध कराया जाए तथा उक्त कार्य में जानबूझकर अवरोध करने वाले सम्बंधित अधिकारीयों का उत्तरदायित्व निर्धारित कर उनके विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में संस्तुति सहित आख्या भी उपलब्ध कराई जाए ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button