उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 9 मई को आयोजित होगी विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

जिलाधिकारी नेहा जैन की अध्यक्षता में दिनांक 09.05.2022 (सोमवार) को अपरान्ह 03:00 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में निम्नलिखित समय सारणी के अनुसार निर्धारित एजेण्डा बिन्दुओं की माह अप्रैल 2022 तक की प्रगति की समीक्षा की जायेगी।

कानपुर देहात :  जिलाधिकारी नेहा जैन की अध्यक्षता में दिनांक 09.05.2022 (सोमवार) को अपरान्ह 03:00 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में निम्नलिखित समय सारणी के अनुसार निर्धारित एजेण्डा बिन्दुओं की माह अप्रैल 2022 तक की प्रगति की समीक्षा की जायेगी।

प्रथम सत्र समय अपरान्ह 03:00 बजे से 04:30 बजे तक, एजेण्डा बिन्दु शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता के 37 विकास कार्यक्रमों की समीक्षा, द्वितीय सत्र अपरान्ह 4:30 बजे से 6:00 बजे तक रू0 50.00 लाख एवं उससे अधिक लागत के निर्माणपरक कार्यों की समीक्षा, मा० मुख्यमंत्री जी की घोषणा से आच्छादित निर्माण कार्यों की समीक्षा की जाएगी। उपरोक्त जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय ने सम्बन्धित समस्त अधिकारियों से कहा है कि विभागीय कार्यों की अद्यतन प्रगति निर्धारित प्रारूपों पर तत्काल उपलब्ध कराते हुए उक्त समीक्षा बैठक में समय से स्वयं प्रतिभाग करे।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button