कानपुर देहात में अपहृत किशोरी सकुशल बरामद
पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुटी

कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से अपहृत हुई किशोरी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है।पुलिस मामले में आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।
चौकी प्रभारी मुँगीसापुर अरविंद तिवारी ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने बीते 29 नवंबर को चार लोगों पर अपनी नाबालिक पुत्री को बहला फुसलाकर कहीं भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता किशोरी समेत आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।चौकी प्रभारी अरविंद तिवारी की तत्परता से पुलिस टीम ने अपहर्ता किशोरी को सोमवार रात मुँगीसापुर कस्बे से सकुशल बरामद कर लिया।प्रभारी निरीक्षक संजेश कुमार ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
ये भी पढ़े- कानपुर देहात में ट्रैफिक पर एसपी का ‘डंडा’, अवैध पार्किंग हटी, काली फिल्म उतरी, चालान कटे



