उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

मारपीट को लेकर तीन लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

पिता के साथ अभद्रता कर रहे लोगों को मना करने पर बेटे के साथ गाली गलौज व मारपीट को लेकर पीड़ित बेटे ने कोतवाली पहुंच 3 लोगों के विरुद्ध मारपीट को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

शिवली कानपुर देहात, श्रीकान्त अग्निहोत्री : पिता के साथ अभद्रता कर रहे लोगों को मना करने पर बेटे के साथ गाली गलौज व मारपीट को लेकर पीड़ित बेटे ने कोतवाली पहुंच 3 लोगों के विरुद्ध मारपीट को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पूरा मामला कोतवाली क्षेत्र के रामपुर शिवली गांव का है। जहां पुलिस ने मामले को दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। कोतवाली क्षेत्र के रामपुर शिवली गांव निवासी अजय पुत्र अनिल ने पुलिस को घटना के बाबत बताया कि रविवार की रात्रि लगभग 10 बजे गांव के ही गोविंद पुत्र ओमप्रकाश, नन्ना पुत्र ओमप्रकाश व गोलू पुत्र ओमप्रकाश उसके पिता के साथ गाली गलौज कर रहे थे। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो उसके साथ गाली गलौज कर उसे लात घूसो से मारा पीटा। बचाने दौड़े मां को भी मारा पीटा जिसमें मां बेटे को गंभीर रूप से चोटें आई हैं ।कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़ित पिता के बेटे की तहरीर पर उसके मा व उस के साथ हुई मारपीट को लेकर 3 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button