कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनार्तगत जनपद में कुल 225  नवविवाहित वर-वधूओं ने थामा एक दूजे का हाथ

नवविवाहित वर-वधू को उनके सुखद जीवन के लिए आर्शीवाद देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। सामूहिक विवाह में कुल 225 बेटियों ने जहां सात फेरे लेकर दाम्पत्य बंधन में बंधे वहीं चार जोड़े ने कबूल है के साथ निकाह की रस्म पूरी की।

Story Highlights
  • अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहित वर-वधूओं को दिया आर्शीवाद
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के विशेष प्रयासों से सभी जोड़ों को भेंट किया गया एक-एक सहजन का पौधा, आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत बनाया गया सेल्फी प्वाइंट

कानपुर देहात,अमन यात्रा  : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनार्तगत अकबरपुर ईको पार्क में ब्लाक अकबरपुर, ब्लाक सरवनखेड़ा, ब्लाक मैथा, नगर निकाय अकबरपुर, नगर निकाय रूरा, नगर निकाय रनियां कुल 53, इसी प्रकार भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के वैंक्वेट हाल नगर पालिका परिषद, पुखराया में ब्लाक मलासा, ब्लाक अमरौधा, नगर निकाय पुखरायां, नगर निकाय अमरौधा, नगर निकाय मूसानगर 51, इसी प्रकार तहसील डेरापुर के देवी सहांय इण्टर कालेज में ब्लाक डेरापुर, ब्लाक झींझक, नगर निकाय डेरापुर, नगर निकाय झींझक, नगरनिकाय कंचौसी 43, इसी प्रकार तहसील रसूलाबाद के स्नेहलता गुप्ता डिग्री कालेज रसूलाबाद में विकास खण्ड रसूलाबाद, नगर निकाय रसूलाबाद 28, इसी प्रकार सिकन्दरा तहसील के संतोषी माता गेस्ट हाउस सिकन्दरा में ब्लाक राजपुर, ब्लाक संदलपुर, नगर निकाय सिकन्दरा एवं राजपुर में गरीब व असहाय परिवारों की 50 पुत्रियों का सामूहिक विवाह सौहार्दपूर्ण माहौल में विधि विधान मंत्रोच्चारण के साथ सम्पन्न हुआ। इस दौरान उपस्थित अतिथियों ने नवविवाहित वर-वधू को उनके सुखद जीवन के लिए आर्शीवाद देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। सामूहिक विवाह में कुल 225 बेटियों ने जहां सात फेरे लेकर दाम्पत्य बंधन में बंधे वहीं चार जोड़े ने कबूल है के साथ निकाह की रस्म पूरी की।

भव्य पंडाल में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का शुभारंभ ईको पार्क में जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज नारी, जिलाधिकारी नेहा जैन, मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय ने भगवान गणेश जी की पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत रूप से शुभारम्भ किया।

मंच पर आसीन सभी अतिथियों का बुके भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत आज जनपद में करीब 225 गरीब परिवारों की पुत्रियों का विवाह समारोह सम्पन्न हो रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत गरीब परिवार की पुत्रियों का विवाह कराया जाता है, यह योजना बहुत ही लाभकारी सिद्ध हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लाभपरक व जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचे। उन्होंने बताया कि महिलाओं को स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है और उनको रोजगार मुहैया कराया जा रहा है।

जिलाधिकारी नेहा जैन ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम में उपस्थित सभी नवविवाहित वर-वधू को उनके सुखद जीवन के लिए आर्शीवाद देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों, निराश्रित व निर्धन परिवारों के विवाह योग्य कन्याओं के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना प्रदेश के अंदर निवास करने वाले सभी समुदायों व वर्गों के व्यक्तियों के लिए संचालित है।

मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय ने सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से गरीबी रेखा के नीचे निवास करने वाले परिवारों को लाभान्वित हो रहे है, उन्होंने बताया कि यह योजना अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़े वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग एवं सामान्य वर्ग के गरीब व्यक्तियों, जिनकी वार्षिक आय रू० 02 लाख (रू० दो लाख) हो, के पुत्रियों की शादी हेतु योजना संचालित है। योजना के अन्तर्गत प्रत्येक जोड़े पर रू० 51 हजार व्यय किया जाता है, जिसमें विवाहित कन्या के खातें में रू0 35 हजार तथा रू0 10 हजार का कन्या को गृहस्थी की सामग्री तथा वस्त्र- आभूषण आदि दिया जाता है एवं रू० 6 हजार भोजन, टेन्ट आदि पर व्यय होता है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के विशेष प्रयासों से सभी जोड़ों को एक-एक सहजन का पौधा भेंट किया गया एवं वैन्टन के बड़े-बडे कैम्पस भी रखाये गये तथा आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया। इस मौके पर अधिकारीगण एवं कर्मचारी आदि लोग उपस्थित रहे।

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

AD
Back to top button