कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

जिलाधिकारी नेहा ने किसरवल बृहद गौ संरक्षण केंद्र का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

जिलाधिकारी नेहा जैन ने अकबरपुर तहसील क्षेत्र के किसरवल बृहद गौ संरक्षण केंद्र का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान 188 गोवंश पाए गए, जिस पर जिलाधिकारी ने गोवंशो को हरा चारा, पानी, चोकर  इत्यादि समय से दिए जाने के निर्देश दिए.

कानपुर देहात, सुशील त्रिवेदी ; जिलाधिकारी नेहा जैन ने अकबरपुर तहसील क्षेत्र के किसरवल बृहद गौ संरक्षण केंद्र का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान 188 गोवंश पाए गए, जिस पर जिलाधिकारी ने गोवंशो को हरा चारा, पानी, चोकर  इत्यादि समय से दिए जाने के निर्देश दिए तथा गौ संरक्षण केंद्र मे बृहद रूप से मौजूद भूमि में हरा चारा के रूप में विकसित करने के  निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि गौशाला में अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाए जाएंगे.

ये भी पढ़े –जिलाधिकारी नेहा ने “मसोथा अमृत सरोवर” तालाब में चल रहे कार्य का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

इससे गौशाला को हरा भरा किया जा सके, गौशाला में उपस्थित पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि प्रतिदिन गौशाला में गोवंशो का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है, वहीं जिलाधिकारी ने गौशाला में हरिशंकरी पौधों का रोपण किया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी अकबरपुर वागीश कुमार शुक्ला, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ देवकीनंदन लावनिया,  आदि उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button