फतेहपुरउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

चेयरमैन ने पंडित दीनदयाल एकता विकास प्रदर्शनी एवं मेला का फीता काटकर किया शुभारंभ

कस्बा स्थित रावण मैदान परिसर में पंडित दीनदयाल एकता विकास प्रदर्शनी एवं मेला का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता सिंह व भाजपा के वरिष्ठ नेता रामगोपाल सिंह ने फीता काटकर किया। और प्रदर्शनी के संचालक सागर गुप्ता व विनय कुमार गुप्ता  ने स्वागत किया।

 खागा,अमन यात्रा  :  कस्बा स्थित रावण मैदान परिसर में पंडित दीनदयाल एकता विकास प्रदर्शनी एवं मेला का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता सिंह व भाजपा के वरिष्ठ नेता रामगोपाल सिंह ने फीता काटकर किया। और प्रदर्शनी के संचालक सागर गुप्ता व विनय कुमार गुप्ता  ने स्वागत किया।
कस्बा स्थित रावण मैदान परिसर में पंडित दीनदयाल एकता विकास प्रदर्शनी एवं मेला का दिनांक 13 जुलाई 2022 को सायं समय लगभग 7 बजे फीता काटकर उद्घाटन करते हुए आदर्श नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता सिंह ने बताया कि प्रदर्शनी के माध्यम से साधारण से साधारण लोग भी सस्ते दर पर घर गृहस्ती के उपयोगी सामान खरीद सकते हैं। और इन्होंने बताया कि घर के चहर दीवारी में बंद महिलाएं भी खुली हवा में सांस लेने का अवसर प्राप्त होता है। तथा इन्होंने बताया कि नन्हे-मुन्ने बच्चों के खेल-कूद संबंधी अनेकों मनोरंजन के संसाधन भी उपलब्ध रहते हैं और इससे बच्चों का ज्ञान के साथ-साथ बुद्धि का विकास भी होता है। वही प्रदर्शनी एवं मेला संचालक सागर गुप्ता व विनय कुमार गुप्ता ने बताया कि घर गृहस्ती की लगभग सभी छोटी से बड़ी चीजें सस्ते दर पर एक स्थान पर उपलब्ध कराई गई है। और इन्होंने बताया कि छोटे बड़े बच्चों के मनोरंजन हेतु कई प्रकार के झूले उपलब्ध कराए गए हैं जिसे बच्चे बारी बारी से मनोरंजन कर सकते हैं ।तथा इन्होंने बताया कि अल्पाहार हेतु रेस्टोरेंट फास्ट फ्रूट  स्पेशल चाट आदि की भी व्यवस्था उपलब्ध कराई गई हैं।
इस मौके पर आदर्श नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता सिंह ,भाजपा वरिष्ठ नेता रामगोपाल सिंह ,मेला कमेटी अध्यक्ष के के मिश्रा, कमला दुबे, सागर गुप्ता, विनय कुमार गुप्ता सहित अन्य गणमान्य नागरिक व बुद्धिजीवी वर्ग मौजूद रहे।
Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button