कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कल मतदान केंद्रों पर बीएलओ पढ़ेंगे मतदाता सूची, नाम जुड़वाने का विशेष अवसर

नए नाम जोड़ने और संशोधन के लिए फॉर्म-6, 7 और 8 बूथों पर उपलब्ध रहेंगे।

कानपुर देहात में जिलाधिकारी कपिल सिंह के मार्गदर्शन और उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार के निर्देशन में कल, 31 जनवरी 2026 को मतदाता सूची पुनरीक्षण का विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य शत-प्रतिशत पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल करना है।

कल सुबह 10:30 बजे से शाम 04:30 बजे तक जनपद के सभी बूथों पर बूथ लेवल अधिकारी (BLO) अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। वे मौके पर मौजूद नागरिकों के सामने आलेख्य निर्वाचक नामावली का वाचन करेंगे। इस दौरान अनुपस्थित (Absent), शिफ्टेड (Shifted), मृतक (Dead) और डुप्लीकेट मतदाताओं की सूचियों को भी पढ़कर सुनाया जाएगा ताकि सूची को पूरी तरह शुद्ध बनाया जा सके।

निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, मतदान केंद्रों पर नए नाम जोड़ने के लिए फार्म-6, नाम कटवाने के लिए फार्म-7 और संशोधन हेतु फार्म-8 पर्याप्त संख्या में उपलब्ध रहेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी और सभी रजिस्ट्रीकरण अधिकारी स्वयं क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर बीएलओ और सुपरवाइजरों की उपस्थिति की निगरानी करेंगे। आम जनमानस से अपील की गई है कि वे अपने नजदीकी मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम जांचें और आवश्यक सुधार कराएं।

ये भी पढ़े- मिशन शक्ति 5.0: बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर गूंजी सुरक्षा और सशक्तिकरण की आवाज

Related Articles

AD
Back to top button