विकासखंड सरवनखेड़ा के बीईओ एवं एआरपी को सुपर 50 के अंतर्गत किया गया प्रशिक्षित
महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने निपुण भारत मिशन को सफल बनाने के लिए प्रदेश के विभिन्न जनपदों के 50 ब्लाकों को चयनित करते हुए प्रथम चरण में निपुण भारत के तहत सुपर-50 विशेष अभियान संचालित किया। इस अभियान के अंतर्गत चयनित विकासखंडों को दिसंबर 2023 तक अपने समस्त विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को भाषा एवं गणित की बुनियादी शिक्षा में दक्ष बनाते हुए विद्यालयों को निपुण विद्यालय घोषित करना है।

अमन यात्रा, कानपुर देहात- महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने निपुण भारत मिशन को सफल बनाने के लिए प्रदेश के विभिन्न जनपदों के 50 ब्लाकों को चयनित करते हुए प्रथम चरण में निपुण भारत के तहत सुपर-50 विशेष अभियान संचालित किया। इस अभियान के अंतर्गत चयनित विकासखंडों को दिसंबर 2023 तक अपने समस्त विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को भाषा एवं गणित की बुनियादी शिक्षा में दक्ष बनाते हुए विद्यालयों को निपुण विद्यालय घोषित करना है। कानपुर देहात के 10 विकासखंडों में से सरवनखेड़ा का चयन सुपर-50 के लिए राज्य स्तर पर किया गया है।
ये भी पढ़े- नारखुर्द गांव में रामलीला का ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने किया शुभारम्भ
चयनित विकासखंड के खंड शिक्षा अधिकारी एवं एआरपी का राज्य स्तर पर लीडरशिप डेवलपमेंट कार्यशाला में प्रोफेशनल डेवलपमेंट के साथ-साथ पर्सनालिटी डेवलपमेंट पर विशेष रूप से फोकस करने के लिए चार दिवसीय कार्यशाला होटल कैसायन, गोमती नगर में 18 से 21 नवंबर के मध्य आयोजन किया गया जिसमें खण्ड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार, एआरपी क्रमश: संजय कुमार शुक्ला, रुचिर मिश्रा, अरुण कुमार दीक्षित, सौरभ यादव एवं लालचंद सिंह ने प्रतिभाग किया। सभी एआरपी को विकासखंड के 10-10 विद्यालयों को मार्च 2023 तक निपुण बनाने का लक्ष्य प्रदान किया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि विकासखंड के 153 विद्यालयों को निपुण बनाने के लिए कार्य योजना तैयार की जा चुकी है, इसका क्रियान्वयन विद्यालय स्तर पर प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों के माध्यम से कराते हुए विकासखंड सरवनखेड़ा को दिसंबर 23 से पहले थर्ड पार्टी से एसेसमेंट कराते हुए निपुण विकासखण्ड घोषित किया जाएगा।
खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार चौधरी ने बताया कि निपुण भारत मिशन के सफल क्रियान्वयन के लिए लखनऊ में 4 दिवसीय प्रशिक्षण 18 से 21 नवंबर तक चलने वाली कार्यशाला के तहत दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत बच्चों को बुनियादी साक्षरता व संख्या ज्ञान प्राप्त कराने हेतु निपुण भारत मिशन की शुरुआत की गई है जिसके अंतर्गत प्रथम चरण में सरवनखेड़ा विकासखंड को चयनित किया गया है।
Discover more from अमन यात्रा
Subscribe to get the latest posts sent to your email.