कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

आजादी का अमृत महोत्सव स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का अवसर है : बीएसए

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय कुसरजापुर में सोमवार को आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में बीएसए ने स्वतंत्रता सेनानियों व शहीद के परिजनों को सम्मानित किया।बीएसए रिद्धि पांडेय ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का अवसर है।

Story Highlights
  • बीएसए रिद्धि पांडेय ने विद्यालय के बच्चों को पुस्तकें भी वितरित की।
  • प्राथमिक विद्यालय कुसरजापुर में सोमवार को आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में बीएसए ने स्वतंत्रता सेनानियों व शहीद के परिजनों को सम्मानित किया।

पुखरायां, अमन यात्रा  : राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय कुसरजापुर में सोमवार को आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में बीएसए ने स्वतंत्रता सेनानियों व शहीद के परिजनों को सम्मानित किया।बीएसए रिद्धि पांडेय ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का अवसर है। आज की पीढ़ी भी आजादी के नायकों से प्रेरित होकर राष्ट्र की सेवा में समर्पित हों इसके लिए शिक्षको पर बड़ी जिम्मेदारी है।

ये भी पढ़े-   मोहम्मदपुर : अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश मंत्री ने कहा कि महासंघ आजादी के अमृत महोत्सव को गाँव गाँव तक पहुँचाने के लिए संकल्पित है। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी विशम्भर नाथ द्विवेदी, डा.गोवर्धन लाल शुक्ल, हजारी लाल सचान,राजेश सचान,लालाराम, बद्री प्रसाद सचान,सत्तीदीन शर्मा, गोकुल प्रसाद सचान ,रामप्रकाश, बिहारी लाल सचान, शिव प्रसाद सचान और शहीद सैनिक अनुराग सिंह व सभाजीत सिंह के परिजनों कोभारतमाता का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़े-   जहरीले बिच्छू को देखकर लोग हुए भयभीत, रहे सावधान !

photo 10

बीएसए रिद्धि पांडेय ने विद्यालय के बच्चों को पुस्तकें भी वितरित की। महासंघ के प्रदेश मंत्री प्रदीप तिवारी ने बीएसए रिद्धि पांडेय को तिरंगा भेंट करते हुए हर घर तिरंगा कार्यक्रम में महासंघ के सक्रिय सहयोग की बात कही। इस मौके पर चेयरमैन सत्यप्रकाश संखवार, बीईओ मलासा दिनेश त्रिपाठी, बीईओ अमरौधा आनंद भूषण,राजकुमारी,मनोज शुक्ला, रवि द्विवेदी, सुनील सचान,नीरज गुप्ता, नरेन्द्र दोहरे,डा. अभयदीप मिश्रा, अंजली राणा,कल्पना सचान,सुचि मालवीय, अल्पना, मनीष,लोकेश,अनूप,अंकुर,अवधेश,सामरान,अनिल,अतुल सिल्पू आदि रहे।

 

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button