कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में 27वीं अंतर जनपदीय पुलिस वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आगाज़

आज पुलिस लाइन ग्राउंड, कानपुर देहात में कानपुर जोन की 27वीं अंतर जनपदीय पुलिस वॉलीबॉल क्लस्टर (महिला एवं पुरुष) प्रतियोगिता-2025 का शानदार शुभारंभ किया गया।

कानपुर देहात: आज पुलिस लाइन ग्राउंड, कानपुर देहात में कानपुर जोन की 27वीं अंतर जनपदीय पुलिस वॉलीबॉल क्लस्टर (महिला एवं पुरुष) प्रतियोगिता-2025 का शानदार शुभारंभ किया गया।

इस तीन दिवसीय (आज से 07 नवंबर 2025 तक) आयोजन का उद्घाटन श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र,  हरीश चन्दर (आईपीएस) द्वारा फीता काटकर किया गया। इस प्रतियोगिता में वॉलीबॉल और सेपक टकरा के मुकाबले होंगे। इसका मुख्य उद्देश्य पुलिस बल में खेल भावना, अनुशासन, टीमवर्क और शारीरिक दक्षता को बढ़ावा देना है।

श्रीमान डीआईजी, कानपुर परिक्षेत्र,  हरीश चन्दर (आईपीएस) ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक दृढ़ता और अनुशासन भी सिखाते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं और प्रतियोगिता की औपचारिक शुरुआत की घोषणा की।

 

इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदय, पुलिस अधीक्षक महोदया, कानपुर देहात, श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

प्रतियोगिता में कानपुर जोन के कुल 09 जनपदों की पुरुष और महिला टीमें भाग ले रही हैं। इनमें पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा, कन्नौज, औरैया, फतेहगढ़ (फर्रुखाबाद), झाँसी, जालौन, और ललितपुर की टीमें शामिल हैं।

 

उद्घाटन समारोह में सभी टीमों ने अनुशासित मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। कानपुर देहात पुलिस की टीम इस आयोजन के सफल संचालन में सक्रिय भूमिका निभा रही है। मुकाबले के अंत में विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार और सम्मान प्रदान किए जाएंगे।

 

–

Related Articles

AD
Back to top button