उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में नवविवाहिता ने ससुरालियों पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार, पुलिस अधीक्षक ने जांचकर कार्यवाही का दिया आश्वासन

कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नवविवाहिता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पति समेत ससुरालीजनो के खिलाफ अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।

रूरा थाना क्षेत्र के गुईसर निवासी सीता देवी ने अपनी मां और भाई बीनू यादव के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनके पति और ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट करते हैं और मांग पूरी न होने पर छोड़ने की धमकी देते हैं।

महिला के भाई ने बताया कि आरोपियों ने दो दिन पहले भी उसकी बहन के साथ मारपीट की।सूचना मिलने पर वे लोग मौके पर पहुंचे और डायल 112 पुलिस को घटना की सूचना दी।घटना के बाद बहन को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।महिला ने न्याय की गुहार लगाई है।पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने मामले की जांच कराकर उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।

ये भी पढ़े- कानपुर: 11 दिसंबर को सजेगा ‘आरोग्य मंथन-2025’ का मंच, मंत्री अनिल राजभर करेंगे ‘आरोग्य शक्ति अभियान’ का आगाज

Related Articles

AD
Back to top button