कानपुर देहात: मूसानगर में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 10 जुआरी रंगे हाथों गिरफ्तार, 24900 रुपए बरामद
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रंगे हाथों दबोचा

कानपुर देहात: पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में थाना मूसानगर पुलिस ने जुआरियों, सटोरियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की है।थाना प्रभारी कालीचरन की टीम ने बुधवार देर रात मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 10 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।
जुआरियों के कब्जे से जुए के 24900 रुपए बरामद कर उनके विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही की है।थाना प्रभारी कालीचरन कुशवाहा ने बताया कि पुलिस को कई दिनों से गौसगंज न्याय पंचायत अंतर्गत कस्बे के वार्ड नंबर 6 रसूलपुर आबादी के पीछे खेत में जुआ खेले जाने की सूचनाएं मिल रही थीं।जुआरी अक्सर अपनी जगह बदलते रहते थे जिससे उनको पकड़ना मुश्किल हो रहा था।कई बार छापेमारी की जानकारी पहले ही जुआरियों तक पहुंच जाती थी और वे मौके से फरार हो जाते थे।
परन्तु पुलिस टीम ने बुधवार रात मुखबिर की सटीक सूचना पर इस सार्वजनिक स्थान पर छापामारी कर 10 जुआरियों को जुआ खेलते रंग हाथों दबोच लिया। छापामारी के दौरान आरोपियों के कब्जे से जुए के कुल 24900 रुपए बरामद किए गए हैं।आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।
ये भी पढ़े- कानपुर देहात: रसूलाबाद में महिला सीढ़ियों से गिरकर घायल,भेजा गया जिला अस्पताल



