कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

विज्ञान लैब से लैस होंगे जिले के उच्च प्राथमिक विद्यालय

परिषदीय विद्यालय के छात्रों में विज्ञान के प्रति अभिरुचि पैदा करने के लिए डिस्कवरी लैब और विज्ञान प्रयोगशाला बनेगी। इसके लिए  विद्यालयों का चयन किया जायेगा। वैज्ञानिक उपकरणों, मॉडलों व चित्रों के जरिए लैब को सजाया जाएगा।

कानपुर देहात,अमन यात्रा  : परिषदीय विद्यालय के छात्रों में विज्ञान के प्रति अभिरुचि पैदा करने के लिए डिस्कवरी लैब और विज्ञान प्रयोगशाला बनेगी। इसके लिए  विद्यालयों का चयन किया जायेगा। वैज्ञानिक उपकरणों, मॉडलों व चित्रों के जरिए लैब को सजाया जाएगा।

ये भी पढ़े-  बच्चों को पढ़ाने की तरकीब सुधारेगी शिक्षक संदर्शिकाएं

लैब में बच्चों को प्रोजेक्टर के माध्यम से सौरमंडल की जानकारी दी जाएगी। इस तरह लैब में टेलीस्कोप, ग्लोब, तारामंडल की सरंचना और ग्लाइडर आदि के जरिये तारों और ग्रह नक्षत्रों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही विज्ञान के प्रति अधिक रुचि पैदा करने के लिए विज्ञान के रोचक तथ्य दीवार पर लिखे जाएंगे। लैब में बैठकर बच्चे अंतरिक्ष की सैर कर सकेंगे। इसके तहत जिले के हर न्याय पंचायत से एक विद्यालयों का चयन किया जायेगा। इस योजना का उद्देश्य उच्च प्राथमिक स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं में गणित, विज्ञान और प्रौद्योगिकी की समझ को विकसित करना है। इस अभियान के तहत उनको विज्ञान की जानकारी दी जाएगी। दीवार पर स्लोगन लिखे जाएंगे। खगोलीय दूरदर्शी, टेलीस्कोप, तारामंडल के सुंदर और आकर्षक चित्र बनाकर विज्ञान में निपुण किया जायेगा।

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button