कविता

न जाने क्यों लगता हूँ….?

मिलता-जुलता हज़ारों से,  पराया सा लगता हूँ। होती पूरी सारी ख्वाहिशें,  मायूस सा लगता हूँ।

मिलता-जुलता हज़ारों से,
पराया सा लगता हूँ।
होती पूरी सारी ख्वाहिशें,
मायूस सा लगता हूँ।
देखूँ सपने जब अपनों के मिले सुकूँ,
खुले आँख जब दुनिया देखूँ अधूरा लगता हूँ॥
पेट भरा है खाने से,
भूखा सा लगता हूँ।
हैं ख़ुशियाँ बताऊँ किसे,
तनहा सा लगता हूँ।
गाँव तुम्हीं अच्छे हो, इन शहरों की भीड़ से
हैं नज़ारे लोगों के, अकेला लगता हूँ॥
रंग देता मोटे पन्ने,
जाहिल सा लगता हूँ।
इतना बोलूँ थक जाऊँ,
आवाक सा लगता हूँ।
मिटे अंधेरा, कर देता हूँ रोशन काली रातें,
जब बदले चाँद से सूरज अंधेरा लगता हूँ॥
झुक गए कंधे ज़िम्मेदारी से,
इकलौता सा लगता हूँ।
हुए इम्तिहान जब दुनियावी,
बेकस सा लगता हूँ।
अपनों को जब आते देखूँ दुनिया में, मिले सुकूँ,
जब दुनिया जाती देखूँ, गुमसुम लगता हूँ॥
                                          ज़ुबैर
Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

जिलाधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय लोधवा खेड़ा का औचक निरीक्षण किया

कानपुर नगर। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने आज गंगा बैराज क्षेत्र स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय…

7 minutes ago

कानपुर में गंगा का कहर: जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, दिए तत्काल राहत के निर्देश

कानपुर नगर: गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से कानपुर के कई निचले इलाकों में बाढ़…

20 minutes ago

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया हरिशंकरी पौधरोपण

जालौन। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद में आज “एक पेड़ मां…

2 hours ago

जिलाधिकारी ने किया बघौरा कम्पोजिट विद्यालय का औचक निरीक्षण

जालौन। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने आज प्रातःकाल उच्च प्राथमिक बघौरा कम्पोजिट विद्यालय का औचक…

2 hours ago

कानपुर देहात: भाई ने पैसों के लिए की मां की हत्या,आरोपी फरार

राजपुर, कानपुर देहात - राजपुर कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।जहाँ एक…

18 hours ago

रनिया के कॉलेज में ‘मिशन शक्ति’ की गूंज: छात्रों को बताया साइबर अपराध से लड़ने का तरीका

कानपुर देहात, रनियां: रनिया के ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज में आज का दिन बेहद खास रहा।…

19 hours ago

This website uses cookies.