कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

स्कूलों एवं उच्च शिक्षण संस्थानों में मनाया जाएगा जनजातीय गौरव दिवस

देश भर के स्कूलों एवं उच्च शैक्षणिक संस्थानों में 15 नवंबर 2022 को जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया जाएगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने इसकी घोषणा की है। गौरतलब है कि सरकार ने पिछले वर्ष 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया था जिसके बाद सभी शैक्षणिक संस्थानों में इसका आयोजन किया जाएगा।

Story Highlights
  • 15 नवंबर को पूरे देश में मनाया जाएगा जनजातीय गौरव दिवस

कानपुर देहात- देश भर के स्कूलों एवं उच्च शैक्षणिक संस्थानों में 15 नवंबर 2022 को जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया जाएगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने इसकी घोषणा की है। गौरतलब है कि सरकार ने पिछले वर्ष 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया था जिसके बाद सभी शैक्षणिक संस्थानों में इसका आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर शिक्षा मंत्रालय ने कहा है कि 15 नवंबर बिरसा मुंडा की जन्मतिथि है जिन्हें देश भर के जनजातीय समुदाय की ओर से भगवान के रूप में पूजा जाता है। बिरसा मुंडा एक स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक और सम्माननीय आदिवासी नेता थे जिन्होंने ब्रिटिश औपनिवेशिक सरकार की शोषणकारी व्यवस्था के खिलाफ बहादुरी से लड़ाई लड़ी और अपने जीवनकाल में ही एक महान व्यक्ति बन गए। जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करने के लिए शिक्षा मंत्रालय एआईसीटीई, यूजीसी, केंद्रीय विश्वविद्यालयों, निजी विश्वविद्यालयों, अन्य एचईआई, सीबीएसई, केवीएस, एनवीएस और कौशल विकास संस्थानों के सहयोग से जनजातीय गौरव दिवस मना रहा है। जनजातीय गौरव दिवस के राष्ट्रव्यापी समारोह में देश भर के शैक्षणिक संस्थानों में स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय नायकों के योगदान विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता और सामाजिक गतिविधियों से जुड़े अन्य कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button