उत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य लाभ और दीर्घायु हेतु किया गया हवन

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और दीर्घायु हेतु समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद देवेंद्र सिंह यादव के आवास पर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने हवन पूजन किया।

 एटा(दीपक दीक्षित)। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और दीर्घायु हेतु समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद देवेंद्र सिंह यादव के आवास पर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने हवन पूजन किया। आपको बता दें समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का स्वास्थ्य इस समय बहुत ही ज्यादा नाजुक है और वे इस समय मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती हैं, जहां लगातार उनके स्वास्थ्य लाभ हेतु दवाओं के साथ साथ दुआओं का भी दौर जारी है।

ये भी पढ़े-  प्रशस्ति पत्र देकर जिला समन्वयक एवं एआरपी को बीएसए ने किया सम्मानित, कार्यों की सराहना

ऐसे में एटा जिला मुख्यालय पर पूर्व सांसद देवेंद्र सिंह यादव के आवास पर जनपद के जुझारू और कर्मठ सपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने महामृत्युंजय मंत्र का जाप करते हुए मुलायम सिंह यादव के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और दीर्घायु हेतु हवन किया और ईश्वर से प्रार्थना की कि वे शीघ्र स्वस्थ होकर के सब के मध्य लौटें, जिससे कि समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन होता रहे। इस दौरान मारहरा विधानसभा से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अमित गौरव “टीटू”, भूपेंद्र प्रजापति, सभासद सुनील यादव, रणजीत यादव, सचिन यादव, सुरेश यादव, सत्येंद्र कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button