G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात,अमन यात्रा : दीपावली पर्व पर जिलाधिकारी नेहा जैन एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय ने शिक्षकों की 25 अक्टूबर की छुट्टी की मुराद पूरी कर दी है। परिषदीय विद्यालयों में सचिव उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा निर्गत 2022 की अवकाश सूची में 25 अक्टूबर का अवकाश नहीं है। परिषदीय स्कूलों में 24 अक्टूबर को दीपावली, 26 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा एवं 27 अक्टूबर को भैया दूज का अवकाश अंकित है। 25 अक्टूबर को विद्यालय खुल रहे थे।
जिले के शिक्षक जिलाधिकारी एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी से अवकाश हेतु अनुरोध कर रहे थे क्योंकि जिलाधिकारी द्वारा निर्गत अवकाश तालिका में 25 अक्टूबर को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। अतः शिक्षक भी इस दिन के अवकाश की मांग इसलिए कर रहे थे क्योंकि कई शिक्षक दूर-दूर के जनपदों से इस जनपद में नौकरी कर रहे हैं। त्योहार में वह सभी अपने घर चले जाएंगे जिसकारण से 25 अक्टूबर को विद्यालय खोल पाना संभव नहीं था, इसे देखते हुए जिलाधिकारी द्वारा प्रदत्त निर्देशों के अनुपालन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय ने दिनांक 25 अक्टूबर को समस्त परिषदीय विद्यालयों, सभी मान्यता प्राप्त/सहायता प्राप्त प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों में दीपावली का अवकाश घोषित कर समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे उपरोक्त आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराएं।
ये भी पढ़े- जीके ओलंपियाड प्रतियोगिता में सफलता अर्जित करने वाले बच्चों को किया गया पुरस्कृत
जनपद के सभी शिक्षकों ने जिलाधिकारी नेहा जैन एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय का आभार प्रकट किया है। शिक्षकों का कहना है कि हमारे अधिकारी ऐसे ही होने चाहिए जो हमारी छोटी से छोटी समस्या का निराकरण करने में जरा भी देरी नहीं करते हैं। बता दें जिलाधिकारी के आदेशानुसार दीपावली त्योहार के दृष्टिगत दिनांक 25 अक्टूबर 2022 दिन मंगलवार को (कोषागार / उपकोषागार / बैंकों को छोड़कर) स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।
राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More
कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More
मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More
सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More
लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More
This website uses cookies.