उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

दीपावली त्योहार के दृष्टिगत “25 अक्टूबर” को बंद रहेंगे सभी परिषदीय स्कूल

दीपावली पर्व पर जिलाधिकारी नेहा जैन एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय ने शिक्षकों की 25 अक्टूबर की छुट्टी की मुराद पूरी कर दी है। परिषदीय विद्यालयों में सचिव उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा निर्गत 2022 की अवकाश सूची में 25 अक्टूबर का अवकाश नहीं है।

कानपुर देहात,अमन यात्रा :  दीपावली पर्व पर जिलाधिकारी नेहा जैन एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय ने शिक्षकों की 25 अक्टूबर की छुट्टी की मुराद पूरी कर दी है। परिषदीय विद्यालयों में सचिव उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा निर्गत 2022 की अवकाश सूची में 25 अक्टूबर का अवकाश नहीं है। परिषदीय स्कूलों में 24 अक्टूबर को दीपावली, 26 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा एवं 27 अक्टूबर को भैया दूज का अवकाश अंकित है। 25 अक्टूबर को विद्यालय खुल रहे थे।

जिले के  शिक्षक जिलाधिकारी एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी से अवकाश हेतु अनुरोध कर रहे थे क्योंकि जिलाधिकारी द्वारा निर्गत अवकाश तालिका में 25 अक्टूबर को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। अतः शिक्षक भी इस दिन के अवकाश की मांग इसलिए कर रहे थे क्योंकि कई शिक्षक दूर-दूर के जनपदों से इस जनपद में नौकरी कर रहे हैं। त्योहार में वह सभी अपने घर चले जाएंगे जिसकारण से 25 अक्टूबर को विद्यालय खोल पाना संभव नहीं था, इसे देखते हुए जिलाधिकारी द्वारा प्रदत्त निर्देशों के अनुपालन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय ने दिनांक 25 अक्टूबर को समस्त परिषदीय विद्यालयों, सभी मान्यता प्राप्त/सहायता प्राप्त प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों में दीपावली का अवकाश घोषित कर समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे उपरोक्त आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराएं।

ये भी पढ़े-  जीके ओलंपियाड प्रतियोगिता में सफलता अर्जित करने वाले बच्चों को किया गया पुरस्कृत

जनपद के सभी शिक्षकों ने जिलाधिकारी नेहा जैन एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय का आभार प्रकट किया है। शिक्षकों का कहना है कि हमारे अधिकारी ऐसे ही होने चाहिए जो हमारी छोटी से छोटी समस्या का निराकरण करने में जरा भी देरी नहीं करते हैं। बता दें जिलाधिकारी के आदेशानुसार दीपावली त्योहार के दृष्टिगत दिनांक 25 अक्टूबर 2022 दिन मंगलवार को (कोषागार / उपकोषागार / बैंकों को छोड़कर) स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button