कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ का शव फंखे में लटका मिला, फैली क्षेत्र में सनसनी

बरौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कलेनापुर गांव में बुधवार की सुबह एक 40 वर्षीय अधेड़ ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर के कमरे में पंखे के कुंडे के सहारे रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

ब्रजेंद्र तिवारी,  पुखरायां। बरौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कलेनापुर गांव में बुधवार की सुबह एक 40 वर्षीय अधेड़ ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर के कमरे में पंखे के कुंडे के सहारे रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर पंचनामा की विधिक कार्यवाही की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अंतर्गत कलेनापुर गांव निवासी समरथ यादव पुत्र सुखलाल उम्र करीब 40 वर्ष गांव में अपने परिवार के साथ रहकर खेती किसानी का काम करता था।उसकी पत्नी संजू अपने दो बच्चों सोनिया और सौम्या संग करीब डेढ़ वर्ष से अपने मायके में रह रही थी।बुधवार की सुबह करीब आठ बजे के आसपास किन्ही कारणों के चलते उसने अपने घर के बने कमरे में पंखे के कुंडे के सहारे रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी होने पर घटना की सूचना परिजनों द्वारा थाना पुलिस को दी गई।

सूचना पर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने हमराहियों संग मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की।तत्पश्चात एस आई गुरेंद्र प्रताप सिंह ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक नशे का लती था तथा तथा कुछ दिनों से किसी बात को लेकर परेशान था।घटना से परिवार में कोहराम मच गया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Related Articles

AD
Back to top button