फ्रेश न्यूजउत्तरप्रदेशकानपुर देहातलखनऊ

बेसिक तथा माध्यमिक शिक्षा विभाग की कमान अब महानिदेशक के हाथ 

महानिदेशक स्कूल शिक्षा अब माध्यमिक शिक्षा के अधीन सभी निदेशालयों का भी काम देखेंगे और उन्हें माध्यमिक व बेसिक शिक्षा का विभागाध्यक्ष माना जाएगा। इस संबंध में गुरुवार को माध्यमिक व बेसिक शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव दीपक कुमार ने आदेश जारी कर दिया है।

Story Highlights
  • कार्यों एवं दायित्वों में किया गया विस्तार
अमन यात्रा ,कानपुर देहात-  महानिदेशक स्कूल शिक्षा अब माध्यमिक शिक्षा के अधीन सभी निदेशालयों का भी काम देखेंगे और उन्हें माध्यमिक व बेसिक शिक्षा का विभागाध्यक्ष माना जाएगा। इस संबंध में गुरुवार को माध्यमिक व बेसिक शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव दीपक कुमार ने आदेश जारी कर दिया है। आदेश के मुताबिक उन्हें दोनों विभागों के सभी वित्तीय व प्रशासकीय अधिकार होंगे। डीजी स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद अब माध्यमिक शिक्षा का काम भी देखेंगे। आदेश के मुताबिक वह सभी निदेशालय के बीच निदेशकों के मध्य समन्वयन की प्रभावी मॉनिटरिंग करेंगे और रिपोर्टों को शासन को भेजेंगे। बजट प्रस्ताव शासन को उपलब्ध कराना, निदेशालय एवं अधीनस्थ कार्यालयों द्वारा जारी वित्तीय स्वीकृतियां, बजट आवंटन, व्यय आदि का प्रभावी पर्यवेक्षण करेंगे।
इसके अलावा दोनों विभागों की सभी भर्ती प्रक्रियाऐं, स्थानांतरण सेवा संबंधी मामलों के निस्तारण, अध्यापकों के प्रशिक्षण का कैलेंडर, ट्रेनिंग माड्यूल, मानव संसाधन के प्रबंधन की मानिटरिंग भी करेंगे। यूपी बोर्ड के कामों के प्रशासनिक व वित्तीय अधिकार, बोर्ड परीक्षाओं में सुधार उनके प्रभावी क्रियान्वयन मॉनिटरिंग, संस्कृत शिक्षा परिषद से संबंधित काम भी उनके कार्यक्षेत्र में होगा। माध्यमिक निदेशालय के अधीन मंडली एवं जनपदीय अधिकारियों पर प्रशासनिक नियंत्रण, माध्यमिक शिक्षा के तहत मानव संपदा प्रणाली विकसित कराकर लागू करवाना, माध्यमिक शिक्षा के तहत विभिन्न प्रकार के आंकड़ों के लिए एकीकृत पोर्टल विकसित कराकर क्रियाशील बनाने जैसे कार्य भी महानिदेशक स्कूल शिक्षा करेंगे। निदेशक माध्यमिक की वार्षिक गोपनीय आख्या हेतु भी प्रस्तावक अधिकारी होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button