कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

पुलिस अधीक्षक सुनीति द्वारा परेड की ली गयी सलामी तथा पुलिस लाइन का किया निरीक्षण 

पुलिस अधीक्षक सुनीति कानपुर देहात द्वारा पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया।

अमन यात्रा, कानपुर देहात। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक सुनीति कानपुर देहात द्वारा पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया।

FB IMG 1669355103151

निरीक्षण के पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा परेड में एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीबार ड्रिल करवाई गयी एवं शस्त्र अभ्यास व अन्य दिशा-निर्देश भी दिए गये बाद परेड महोदया द्वारा यूपी 112 के कर्मचारियों को घटना की सूचना पर तत्काल मौके घटना स्थल(क्राइम ऑफ शीन)पर पहुंचकर पुलिस कर्मियों द्वारा जो कार्यवाही की जाती है के सम्बन्ध में अभ्यास कराया गया।

FB IMG 1669355109601

पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं इकाईयों, परिवहन शाखा, यूपी 112, भोजनालय, भवन निर्माण कार्य आदि का निरीक्षण किया गया। पुलिस लाइन परिसर में साफ-सफाई परखी गई व इस सम्बन्ध में सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इस दौरान क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन एवं प्रतिसार निरीक्षक आदि उपस्थित रहे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button