कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

जिम्मेदार अपने दायित्वों का सजगता से करें अनुपालन : सीडीओ सौम्या

मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडे ने समस्त खंड विकास अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक विकास भवन सभागार कक्ष में आयोजित की गई बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी,अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, मनरेगा लेखाकार एवं कॉम्प्यूटर ऑपरेटर के साथ मनरेगा की खराब प्रगति के विन्दुओं आधार सीडिंग, अपूर्ण कार्य,100 दिवस , महिला मेट, अमृत सररोवर एवं ससमय भुगतान की गहन समीक्षा की गई.

Story Highlights
  • सीडीओ सौम्या ने विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समस्त खंड विकास अधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री आवास एवं मनरेगा कार्यों की समीक्षा, दिए निर्देश
  • मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मनरेगा के कार्यों में शिथिलता पाए जाने एवं कम प्रगति पर नाराजगी जाहिर की गई है.

अमन यात्रा , कानपुर देहात :  मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडे ने समस्त खंड विकास अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक विकास भवन सभागार कक्ष में आयोजित की गई बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी,अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, मनरेगा लेखाकार एवं कॉम्प्यूटर ऑपरेटर के साथ मनरेगा की खराब प्रगति के विन्दुओं आधार सीडिंग, अपूर्ण कार्य,100 दिवस , महिला मेट, अमृत सररोवर एवं ससमय भुगतान की गहन समीक्षा की गई, उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि तीन दिन में शत प्रतिशत आधार सीडिंग हेतु, महिला मेट नियोजन व सत्यापन समय से भुगतान किया जाए।

cd2

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मनरेगा के कार्यों में शिथिलता पाए जाने एवं कम प्रगति पर नाराजगी जाहिर की गई है और निर्देशित किया गया है कि खंड विकास अधिकारी प्रतिदिन समीक्षा करे, वहीं उन्होंने शतप्रतिशत रिमांड व रजिस्ट्रेशन की कार्यवाई पूर्ण कराए साथ ही अपूर्ण आवासों को शीघ्र ही पूर्ण कराएं जाने के भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

मुख्य विकास अधिकारी ने मनरेगा कार्यों की समीक्षा करते हुए समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी 3दिवसों में शत प्रतिशत आधार सीडिंग हेतु, महिला मेट नियोजन व सत्यापन समय से कर लिया जाए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाए यदि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही प्रकाश में आती है तो संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। बैठक में खंड विकास अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button