कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

किशोरी का शव शीशम के पेड़ से लटकता मिला, क्षेत्र में हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

मलासा विकासखंड के अंतर्गत बरौर कस्बे के बाहर खेत में लगे शीशम के पेड़ से गुरुवार की सुबह एक 15 वर्षीय किशोरी का शव लटकते पाए जाने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया जिसकी सूचना ग्रामीणों के द्वारा थाना पुलिस को दी गई.

Story Highlights
  • मृतक के पिता ने छह लोगों के विरुद्ध पुत्री की हत्या करने तथा हत्या करने के पश्चात साक्ष्य मिटाने का मामला पंजीकृत करवाया

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। मलासा विकासखंड के अंतर्गत बरौर कस्बे के बाहर खेत में लगे शीशम के पेड़ से गुरुवार की सुबह एक 15 वर्षीय किशोरी का शव लटकते पाए जाने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया जिसकी सूचना ग्रामीणों के द्वारा थाना पुलिस को दी गई सूचना पर थाना इंचार्ज सहित क्षेत्राधिकारी डेरापुर तथा पुलिस अधीक्षक सुनीति भी मौके पर पहुंचीं तथा घटना की बारीकी से जांच पड़ताल की वहीं सूचना मिलने पर फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पहुंचकर नमूने संकलित किए वहीं घटना से गुस्साए परिजन शव रख कर सड़क जाम कर घटना की निष्पक्ष जांच की मांग करने लगे क्षेत्राधिकारी के घटना की निष्पक्ष जांच कराए जाने के आश्वाशन के पश्चात परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए तथा उपनिरीक्षक कुलदीप कुमार सिंह ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

br3

गुरुवार की सुबह बरौर कस्बे के बाहर स्थित गेहूं के खेत की मेड पर लगे शीशम के पेड़ से कस्बा निवासी 15 वर्षीय किशोरी दिव्यांशी उर्फ शालू पुत्री राजेश का शव दुपट्टे के सहारे संदिग्ध परिस्थितियों ने लटका पाया गया जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया सूचना मिलने पर थाना इंचार्ज शिवशंकर सिंह सहित क्षेत्राधिकारी डेरापुर रविकांत गौड़ घटनास्थल पहुंचे तथा घटना की बारीकी से जांच पड़ताल की वहीं सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक सुनीति भी घटनास्थल पहुंची तथा घटना के प्रत्येक बिंदु पर जांच पड़ताल की.

br4

वहीं सूचना पर फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर नमूने एकत्र किए घटना से आक्रोशित परिजनों से शव सड़क पर रखकर सड़क जाम कर दी तथा घटना की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग करने लगे क्षेत्राधिकारी रविकांत गौड़ के घटना की निष्पक्ष जांच कराए जाने के आश्वाशन के पश्चात परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए तत्पश्चात उपनिरीक्षक कुलदीप कुमार सिंह ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है वहीं घटना से घर में कोहराम मच गया मां शशि,भाई दिव्यांशु,राजबाबू,बहन ज्योति, दीक्षा का रो रो कर बुरा हाल था।थाना इंचार्ज शिवशंकर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मामले की जांचकर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

br5

वहीं मामले में परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर कस्बे के ही छह लोगों के विरुद्ध पुत्री की हत्या करने तथा हत्या करने के पश्चात साक्ष्य मिटाने का मामला पंजीकृत किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button