उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूजलखनऊ

कल खुलेंगे सभी स्कूल कॉलेज

आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम की श्रंखला में प्रसिद्ध महाकवि सुब्रह्मण्य भारती की जयंती के मौके पर रविवार को स्कूलों कॉलेजों में भारतीय भाषा दिवस मनाया जाएगा।

Story Highlights
  • प्रदेश के सभी स्कूलों में कल मनाया जाएगा भारतीय भाषा उत्सव

लखनऊ/ कानपुर देहात। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम की श्रंखला में प्रसिद्ध महाकवि सुब्रह्मण्य भारती की जयंती के मौके पर रविवार को स्कूलों कॉलेजों में भारतीय भाषा दिवस मनाया जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी नेहा जैन ने सभी संस्थानों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। संस्थान में कार्यक्रम आयोजित कर कार्यालय ईमेल आईडी पर भेजने को कहा गया है।

बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय ने बताया कि मुख्य सचिव डॉ देवेश चतुर्वेदी की ओर से पत्र जारी किया गया है। सभी शिक्षण संस्थानों को 11 दिसंबर 2022 को खोलकर भारतीय भाषा दिवस मनाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं जिसके पालन के लिए जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित भी किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी विद्यालय खोले जाने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित कर दिया है। विभिन्न कार्यक्रमों के संचालन के उपरांत शिक्षक अपने घर स्कूल बंद होने के समय से पहले ही जा सकते हैं। 3 बजे तक विद्यालय में रुकने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि भाषा दिवस मनाने का उद्देश्य छात्रों को भारतीय भाषाओं की जानकारी देने, अन्य भारतीय भाषाएं सीखने के लिए प्रोत्साहित करना है। भारतीय भाषाओं के माध्यम से राष्ट्रीय एकता को मजबूती मिलेगी। विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम व प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी जिसकी फोटोग्राफ प्रधानाध्यापकों को कार्यालय को प्रेषित करनी होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button