कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

सीडीओ सौम्या ने आयुक्त महोदय के गोद लिए प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

आयुक्त महोदय के गोद लिए विद्यालय का मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडेय ने आज विकासखंड क्षेत्र सरवनखेड़ा के स्योंदा प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया.

Story Highlights
  • अधिशाषी अधिकारी रनियां विद्यालय परिसर के मैदान में ओपन जिम, झूले आदि लगाए जाने का कार्य एस्टीमेट तैयार कर शीघ्र कराएं पूर्ण:- मुख्य विकास अधिकारी
  • बच्चों को उपलब्ध कराए जा रहे मध्यान भोजन में गुणवत्ता का दिया जाए विशेष ध्यान
  • मुख्य विकास अधिकारी ने छात्र छात्राओं से की वार्ता, बच्चों से मिशन शक्ति एवं अन्य जानकारी प्राप्त कर बच्चों की प्रशंसा

अमन यात्रा, रानियाँ :  आयुक्त महोदय के गोद लिए विद्यालय का मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडेय ने आज विकासखंड क्षेत्र सरवनखेड़ा के स्योंदा प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने संविलियन प्राथमिक विद्यालय में नगर पंचायत रनियां एवं सीएसआर द्वारा कराए गए कायाकल्प के तहत कक्षाओं, किचन एवं शौचालय, रंगाई, पुताई, पेंटिंग टाईलीकरण का जायजा लिया एवं उन्होंने विद्यालय परिसर में साफ सफाई एवं विद्यालय परिसर के मैदान में ओपन जिम, झूले आदि लगाए जाने हेतु उपस्थित नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी रनिया को निर्देशित किया, उन्होंने कहा कि एस्टीमेट तैयार कर विद्यालय में कार्यो को कराना सुनिश्चित कराएं.

ये भी पढ़े-  बलवंत सिंह हत्या मामले में तत्कालीन एसओजी प्रभारी प्रशांत गौतम हुए गिरफ्तार

वही नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी ने बताया कि विद्यालय परिसर में ही संचालित आंगनबाड़ी केंद्र में भी कायाकल्प कराए जाने हेतु कार्रवाई कर ली गई है, इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि इसमें रंगाई, पुताई, पेंटिंग, टाईलिग आदि अच्छी गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें किसी प्रकार की लापरवाही ना होने पाये।

CD4 2

इसके पश्चात मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यालय में चल रही कक्षाओं में पहुंचकर बच्चों से शिक्षा के संबंध में जानकारी ली। मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित शिक्षकों को निर्देशित किया कि बच्चों के शिक्षा में उसी प्रकार की लापरवाही ना हो, उन्हें समय से मध्यान भोजन उपलब्ध कराएं, मध्यान भोजन में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें, इसमें कोई लापरवाही नहीं की जाए.

ये भी पढ़े-  डायट में सम्पन्न हुई आईसीटी प्रतियोगिता

CD5 3

वही उपस्थिति कक्षा छ: की छात्रा अनुष्का ने मुख्य विकास अधिकारी से वार्ता की तथा मिशन शक्ति के तहत संचालित हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी, इस पर विकास अधिकारी ने छात्रा की प्रशंसा की तथा सभी को अच्छे से शिक्षा ग्रहण करने हेतु प्रेरित किया, विद्यालय में सभी शिक्षक उपस्थित मिले। इस मौके पर जिला ग्राम्य विकास अधिकारी दिनेश कुमार यादव, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत रनिया शालनी आदि उपस्थित रहे।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button