कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

सीडीओ सौम्या ने जनता दर्शन में सुनी फरियाद, बोली – सम्बन्धित अधिकारी रखे जनता का ख्याल

नए साल के दूसरे दिन मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय ने आज प्रातः विकास भवन परिसर में जनता दर्शन' में आए लोगों की समस्याएं सुनीं। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को जन-समस्याओं का त्वरित गति से निराकरण कराने के निर्देश दिए हैं।

अमन यात्रा, कानपुर देहात : नए साल के दूसरे दिन मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय ने आज प्रातः विकास भवन परिसर में जनता दर्शन’ में आए लोगों की समस्याएं सुनीं। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को जन-समस्याओं का त्वरित गति से निराकरण कराने के निर्देश दिए हैं। सीडीओ ने निर्देश दिया कि हर किसी के साथ न्याय होना चाहिए। पीड़ितों को थाने में ही हर हाल में न्याय मिलना चाहिए और दोषियों को जेल में डाला जाए। साथ ही सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि  ठंड के मौसम में कोई भी बाहर ना सोए इसके लिए रैन बसेरों में उचित प्रबंध होना चाहिए।

ये भी पढ़े-  शिक्षकों ने मानव संपदा पोर्टल पर अगर छुट्टी लेकर किया निरस्त तो होगी जांच

नए साल के दूसरे दिन जनता दर्शन में बड़ी संख्या में जमीन-जायदाद और इलाज के मामले आए। सीडीओ ने जनता दर्शन में जमीन की समस्या का समाधान जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया। साथ ही इलाज के लिए धन की मांग लेकर आए लोगों पर विशेष ध्यान देने को कहा।

saumya1

 ये भी पढ़े-  बच्चों को संस्कारवान बनाना माता – पिता की जिम्मेदारी : शैलेष पाण्डेय

उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों से कहा कि आगे बढ़कर वह यह सुनिश्चित करें कि किसी भी व्यक्ति का इलाज धन के अभाव में रुकने न पाए। बहुत से लोग जमीन के विवाद का मामला लेकर पहुंचे थे। इसके अलावा बहुत से इलाज के लिए धन देने की सिफारिश कर रहे थे।

 ये भी पढ़े-  इस साल जमीन पर दिखने लगेगी नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति

सोमवार की सुबह हमेशा की तरह तड़के अपने आवास से निकलने के बाद सौम्या पांडे ने सबसे पहले विकास भवन के परिसर में हाजिरी लगाई। वहां आए हर-एक के पास खुद पहुंचकर उनका प्रार्थना-पत्र लिया।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button