कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

भीषण हादसा : कार की टक्कर से टैक्सी पलटी, एक की मौत, नौ घायल 

कानपुर देहात में भीषण सड़क हादसा हुआ। टैक्सी पलटने से एक की मौत हो गई जबकि 9 बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख- पुकार मच गई। जिलाधिकारी नेहा व एसपी मूर्ति ने सूचना पाते ही घायलों से अस्पताल जाकर उनका हाल जाना और हर सम्भव साहयता की बात कही।

Story Highlights
  • जिलाधिकारी नेहा व एसपी मूर्ति ने सूचना पाते ही घायलों से अस्पताल जाकर उनका हाल जाना

अमन यात्रा, कानपुर देहात :  कानपुर देहात में भीषण सड़क हादसा हुआ। टैक्सी पलटने से एक की मौत हो गई जबकि 9 बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख- पुकार मच गई। जिलाधिकारी नेहा व एसपी मूर्ति ने सूचना पाते ही घायलों से अस्पताल जाकर उनका हाल जाना और हर सम्भव साहयता की बात कही।

dm3 5

उन्होंने कहा घटना बहुत ही दुखद है इसकी उच्च स्तरीय जांच करवाई जायेगी। मालूम हो कि कानपुर देहात में कार की टक्कर से छात्रों से भरी टैक्सी पलट गई। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि 9 बच्चे घायल हुए हैं। घटना गौरियापुर के पास नेशनल हाईवे पर हुई। घटना के बाद मौके पर चीख- पुकार मच गई। गंभीर रूप से घायल बच्चों को जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया है।

dm5 2

वहीं मामूली रूप से घायल बच्चों का अस्पताल में स्वास्थ्य टीम उपचार कर रही है। बताया जा रहा है कि सभी छात्र डेरापुर के सुभाष क्रांति पथ संस्कृति इंटर कॉलेज के हैं। पुलिस अधीक्षक मूर्ति ने बताया कि घटना दर्दनाक है जिसमे एक की मौत और नौ बच्चे घायल हुए है दोषियों के खिलाफ करवाई की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button